Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


बेकाबू होता दिख रहा है कोरोना

  रायपुर, दुर्ग। असल बात न्यूज़। कोरोना के संक्रमण का अभी इतनी तेजी से फैलाव हो रहा है, छत्तीसगढ़ में संभवत इसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। ...

Also Read

 रायपुर, दुर्ग। असल बात न्यूज़।

कोरोना के संक्रमण का अभी इतनी तेजी से फैलाव हो रहा है, छत्तीसगढ़ में संभवत इसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। दुर्ग जिले में तो कोरोना अत्यंत खतरनाक तरीके से कहर ढा  रहा है। पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में कोरोना के आज 2655 नए संक्रमित मिले हैं। उसमें से 988 दुर्ग जिले में मिले हैं। जानकारी के अनुसार आज प्रदेश में 38 हजार 375 टेस्टिंग की गई है। प्रदेश में कोरोना के कुल एक्टिव केसेस 15 हजार 307 हो गए हैं। इसमें से सर्वाधिक 5724 active cases दुर्ग जिले के हैं। उसके बाद राजधानी रायपुर में चार हजार 139 एक्टिव केसेस हो गए हैं।छत्तीसगढ़ में राजनांदगांव जिले और बिलासपुर में भी corona के संक्रमितों  की संख्या लगातार बढ़ती जा रही हैं।

छत्तीसगढ़ राज्य में कोरोना से बचाव तथा रोकथाम के लिए तमाम उपाय किए गए हैं लेकिन यह सारे उपाय अब कम साबित हो रहे हैं। कोरोना अपनी रफ्तार से लगातार बढ़ता जा रहा है। दुर्ग शहर में तो लगभग सभी कालोनियों इसके संक्रमण की चपेट में आ गई है। लग रहा है कि उस पर कोई भी नियंत्रण असरकारक साबित नहीं हो रहा है। प्रदेश के लगभग सभी बड़े शहरों में धारा 144 लागू कर दी गई है।5 से अधिक लोगों का एक साथ एकत्रित होना मना कर दिया गया है। सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इन सब के बावजूद कोरोना के फैलने में कहीं कोई कमी नहीं दिख रही है। कोरोना से मौतों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है।

पांच राज्‍यों, महाराष्‍ट्र, कर्नाटक, पंजाब, छत्‍तीसगढ़ और गुजरात में कोरोना के दैनिक नये मामलों में बढ़ोत्‍तरी दर्ज की गई और पिछले 24 घंटों में 59,118 नये मामले दर्ज किए गए हैं। महाराष्‍ट्र में सबसे अधिक 35,952 नये मामले सामने आए हैं और इसके बाद पंजाब में 2,661 तथा कर्नाटक में 2,523 मामले दर्ज किए गए।

10 राज्‍यों में कोरोना के मामलों में बढ़ोत्‍तरी दर्ज की जा रही है।

 

देश में कोरोना के सक्रिय मामलों (केस लोड) आज 4.21 लाख (4,21,066) है। पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों (केस लोड) में 25,874 मामलों की बढ़ोत्‍तरी हुई है।