Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


सेक्टर-1 बीएसपी अस्पताल में लगेंगे कोविड टीके

  भिलाई। असल बात न्यूज। सेल-बीएसपी के मुख्य चिकित्सालय जवाहर लाल नेहरू स्वास्थ्य एवं अनुसंधान केन्द्र में कोविड- 19  के बढ़ते मरीजों को ध्यान...

Also Read

 भिलाई। असल बात न्यूज।

सेल-बीएसपी के मुख्य चिकित्सालय जवाहर लाल नेहरू स्वास्थ्य एवं अनुसंधान केन्द्र में कोविड-19 के बढ़ते मरीजों को ध्यान में रखते हुए कोविड-19 के टीकाकरण अभियान को बीएसपी के सेक्टर-1 स्थित अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है। जिससे टीकाकरण अभियान को सुरक्षित रूप से अंजाम दिया जा सके। टीकाकरण की बुकिंग प्रक्रिया पूर्वानुसार जारी रहेगी। बुकिंग के अनुरूप ही टीकाकरण किया जाएगा।

सेक्टर-1 अस्पताल में 1 अप्रेल से होगा प्रारंभ

1 अप्रेल, 2021 से बीएसपी के सेक्टर-1 अस्पताल में टीकाकरण अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। अतः सभी पंजीकृत व्यक्तियों को टीकाकरण हेतु सेक्टर-9 अस्पताल की जगह अब बीएसपी के सेक्टर-1 अस्पताल में जाना होगा।

प्रतिदिन 500 पंजीकृत व्यक्तियों का ही होगा टीकाकरण

बीएसपी के सेक्टर-1 अस्पताल में भी मुख्य अस्पताल की तरह टीकाकरण प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से संध्या 5 बजे तक टीका लगाया जाएगा। प्रतिदिन लगभग 500 पंजीकृत लोगों को टीका लगाया जा जाएगा।