Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


रायपुर और दुर्ग देश के उन 10 जिलों में जिनमें संक्रमण का फैलाव काफी तीव्रता से हो रहा है

  नई दिल्ली छत्तीसगढ़। असल बात न्यूज। 0  चिंता की बात कोरोना के संक्रमण के फैलाव के मामले में छत्तीसगढ़ के हालात इतने अधिक बिगड़ गए हैं कि य...

Also Read

 

नई दिल्ली छत्तीसगढ़। असल बात न्यूज।

0  चिंता की बात

कोरोना के संक्रमण के फैलाव के मामले में छत्तीसगढ़ के हालात इतने अधिक बिगड़ गए हैं कि यहां के 2 जिले राजधानी रायपुर और दुर्ग जिला देश के उन 10 जिलों में शामिल हो गए हैं जहां Corona के संक्रमण का फैलाव बहुत तेज गति से हो रहा है। संक्रमण के फैलाव के मामले में राजधानी रायपुर आठवें स्थान पर है जबकि दुर्ग जिला इससे एक स्थान नीचे नौवें स्थान पर है।इन दोनों जिलों में कोरोना के संक्रमण से मौत भी लगातार बढ़ती जा रही है।

पूरे देश में अभी महाराष्ट्र में ही प्रतिदिन सबसे अधिक संक्रमित मिल रहे हैं। और देश के उन दस जिलों जहां कोरोना का सबसे तेज गति से फैलाव हो रहा है उसमें महाराष्ट्र प्रदेश के ही 6 जिले शामिल है। इसमें महाराष्ट्र के पुणे और मुंबई की हालात सबसे ज्यादा खराब है। पुणे की हालत इतनी खराब है कि यह जिला संक्रमण के फैलाव के मामले में देश में लंबे समय से नंबर वन पर है। इसके बाद मुंबई का नंबर आता है। इसके साथ महाराष्ट्र के थाने, नागपुर, नासिक और औरंगाबाद जिले भी संक्रमण के सबसे अधिक तेज फैलाव वाले जिले में शामिल है।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग और राजधानी रायपुर में भी कोरोना के संक्रमण के फैलाव की गति इतनी अधिक तीव्र है कि इससे किसी को भी चिंता हो सकती है। को लेकर किसी की चिंता भी हो सकती है। संक्रमण के फैलाव के मामले में राजधानी रायपुर का नंबर दिल्ली के बाद आठवें स्थान पर है।

इसके बाद दुर्ग जिला बना हुआ है। शांत सरल और महामारियो से दूर रहने वाले छत्तीसगढ़ राज्य में इतनी तेज गति से कोरोना के संक्रमण के फैलाव को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।किसी को भी यह समझ नहीं आ रहा है कि इतनी तीव्रता, तेज गति से यहां कोरोना के संक्रमण का फैलाव कैसे शुरू हो गया।

शुरू से यह आशंका जाहिर की जा रही है कि यह महाराष्ट्र टच होने की वजह से भी हो सकता है।छत्तीसगढ़ की लंबी सीमा ये  महाराष्ट्र से जुड़ी हुई हैं। महाराष्ट्र से प्रतिदिन दुर्ग भिलाई रायपुर आराधना के शहरों में बड़ी संख्या में लोगों का व्यापारिक कामकाज अथवा अन्य वजह  से आना जाना होता है। महाराष्ट्र में कोरोना भयानक तरीके से फैल गया लेकिन वहां से आने जाने वाले लोगों पर छत्तीसगढ़ में पूर्णरूपेण सख्ती से रोक नहीं लगाई गई।

भारत में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 10,46,631 तक पहुंच गई है। यह देश में कुल पॉजिटिव मामलों का अब 7.93 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों की संख्या में से 67,023 मामले कम हुए।

भारत में कुल सक्रिय मामलों का कुल 72.23 प्रतिशत पांच राज्यों महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और केरल में है। देश में कुल सक्रिय मामलों का 51.23 प्रतिशत अकेले महाराष्ट्र से है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00564OJ.jpg

45.65 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image006TB41.jpg

भारत में आज तक कुल स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 1,19,90,859 है। राष्ट्रीय स्तर पर रिकवरी दर 90.80 प्रतिशत है।