Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


जगरगुंडा सुकमा में नक्सली हिंसा में 5 जवान शहीद, 12 घायल, नक्सलियों को भी भारी नुकसान पहुंचने की खबर

  बीजापुर पुलिस नक्सली मुठभेड़ नक्सल मुठभेड़ में 5 जवान शहीद, 12 जवान घायल, एक महिला नक्सली का शव बरामद शहीद जवानों में कोबरा बटालियन से 01, ...

Also Read

 

बीजापुर पुलिस नक्सली मुठभेड़

नक्सल मुठभेड़ में 5 जवान शहीद, 12 जवान घायल,

एक महिला नक्सली का शव बरामद

शहीद जवानों में कोबरा बटालियन से 01, बस्तरिया बटालियन से 2 और डीआरजी के 2 जवान है शामिल..

3 घंटे से अधिक समय तक चली मुठभेड़

नक्सलियों को भी भारी नुकसान होने की संभावना

घायल जवानों को बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

रायपुर,  असल बात न्यूज।

  बीजापुर-सुकमा जिले की सीमा पर सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र के जोनागुड़ा ग्राम के समीप सुरक्षा बलों और नक्सली मुठभेड़ में 5 जवान शहीद हो गए तथा 12 जवानों के घायल होने की खबर आ रही है।पुलिस की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ के दौरान यह नुकसान होने की खबर आई है।यह भी पता चला है कि इस दौरान नक्सलियों को भारी नुकसान पहुंचा है। एक महिला नक्सली का शव बरामद की जाने की भी खबर आ रही है। इससे यह साफ हो गया है कि नक्सल हिंसा की घटनाओं में महिलाओं का बड़े पैमाने पर उपयोग किया जा रहा है। इधर राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुरक्षा बल के जवानों की शाहदत पर गहरा दुख प्रकट किया है। श्री बघेल ने शहीदों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा है कि सुरक्षा बलों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी।

उन्होंने कहा कि हमारे जवानों ने शौर्य का परिचय देते हुए नक्सलियों को भी भारी नुकसान पहुंचाया है। नक्सलियों के विरूद्ध सुरक्षा बल और भी तेजी से अभियान चलाएंगे। मुख्यमंत्री ने इस घटना में घायल जवानों को बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 5 जवान शहीद और 12 जवान घायल हुए हैं। एक महिला नक्सली का शव बरामद किया गया है। शहीद जवानों में कोबरा बटालियन से 01, बस्तरिया बटालियन से 2 और डीआरजी के 2 जवान शामिल हैं। तीन घंटे से अधिक समय तक चली मुठभेड़ में नक्सलियों को भी भारी नुकसान हुआ है।


गृहमंत्री ने नक्सली हिंसा की घटना में जवानों की शहादत पर गहरा दुख प्रकट किया

 गृह मंत्री  ताम्रध्वज साहू ने बीजापुर-सुकमा जिले की सीमा पर सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र के जोनागुड़ा ग्राम के समीप सुरक्षा बलों और नक्सली मुठभेड़ में 5 जवानों की शाहदत पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा है कि सुरक्षा बलों की शहादत बेकार नहीं जाएगा। गृह मंत्री ने राजधानी रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल पहुंच कर घटना में घायल जवानों को देखा और चिकित्सकों को बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए हैं।