Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


Covid health desk की सहायता से पहले दिन पुलिस के 75 जवानों एवं उनके परिवारों को टेस्टिंग की सुविधा दिलाई गई,, 24 का वैक्सीनेशन

  ऑक्सीजन के साथ  बेड और एंबुलेंस की भी सुविधा प्रदान की गई  भिलाई। असल बात न्यूज।          वैश्विक महामारी कोविड -19 के संक्रमण से पुलिस के...

Also Read



  ऑक्सीजन के साथ  बेड और एंबुलेंस की भी सुविधा प्रदान की गई 


भिलाई। असल बात न्यूज।

  

      वैश्विक महामारी कोविड -19 के संक्रमण से पुलिस के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं इनके परिवार के सदस्यों के बचाव लिए पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर 6 में कोविड हेल्प डेस्क शुरू किया गया है।जिले के पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने इसका शुभारंभ किया। इस सेंटर में आवश्यक चिकित्सा सुविधा , कोविड टेस्ट , वेक्सीनेशन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस सेंटर से पहले दिन ही 100 से अधिक लोगों ने सहायता मांगी जिसमें से कई लोगों को आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराई गई।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार चिकित्सा सुविधा की आवश्यकता को देखते हुये पुलिस महानिरीक्षक , दुर्ग रेंज , दुर्ग  विवेकानंद सिंहा के निर्देशन में पुलिस कण्ट्रोल रूम , भिलाई सेक्टर -06 मे पुलिस अधीक्षक , दुर्ग  प्रशांत ठाकुर व्दारा  कोविड हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया था।  हेल्प डेस्क प्रथम दिवस पर हेल्पलाइन के माध्यम से कुल 100 से अधिक लोगों की मदद की गई। जिसमें दो पुलिस कर्मियों के परिवारजनों को CCM कंचादुर अस्पताल में बेड  की सुविधा उपलब्ध कराई गयी एवं दो परिजनों को आपातकालीन स्थिति के लिए एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराई गई। 75 जवानों एवं उनके परिजनों का कोविड-19 का टेस्ट कराया गया, एवं कुल 24 लोगों का वैक्सीनेशन भी कराया गया। जिससे दुर्ग पुलिस के जवानों का मनोबल बढ़ रहा है,। 

 पुलिस हेल्प डेस्क के नोडल अधिकारी  संजय कुमार ध्रुव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर,  विश्वास चंद्राकर सीएसपी छावनी,  राकेश जोशी सीएसपी भिलाई नगर,  विवेक शुक्ला सीएसपी दुर्ग, श्री निशांत पाठक, परि. उप पुलिस अधीक्षक, श्रीमती चित्र वर्मा परि. उप पुलिस अधीक्षक, विजय राजपूत परि. उप पुलिस अधीक्षक, कॉविड हेल्प डेस्क प्रभारी श्री गौरव पांडे निरीक्षक दुर्ग, श्री डी.एल. डडसेना निरीक्षक कंट्रोल रूम के द्वारा 24 घंटे तत्पर होकर यह सेवा कार्य किया जा रहा है

किसी भी पुलिस अधि./कर्म को कोविड संबंधी सहायता प्रदान किये जाने हेतु हेल्प लाईन नम्बर 94792-42420 एवं वाट्सअप नं . 94792-42152 जारी किया गया है , जिसमें कॉल कर आवश्यक सुविधा प्राप्त की जा सकेगी।