Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


कोरोना से छत्तीसगढ़ में मचा हाहाकार

नई दिल्ली, छत्तीसगढ़। असल बात न्यूज़। छत्तीसगढ़ राज्य में कोरोना वायरस  का संक्रमण  लगातार बढ़ती जा रही है और इसके संक्रमितो की संख्या हर दि...

Also Read


नई दिल्ली, छत्तीसगढ़। असल बात न्यूज़।

छत्तीसगढ़ राज्य में कोरोना वायरस  का संक्रमण  लगातार बढ़ती जा रही है और इसके संक्रमितो की संख्या हर दिन हजारों में बढ़ती जा रही है। और छत्तीसगढ़ राज्य अभी देश के उन राज्यो में सबसे ऊपर आता जा रहा है जहां कोरोना के संक्रमण का पहला काफी तेजी से हो रहा है। इस मामले में छत्तीसगढ़ अभी तीसरे स्थान पर आ गया है।इस राज्य में कोरोना के संकरण के फैलाव के चलते स्वास्थ्य सुविधा के मामलों मे ऐसी हालत हो गई है कि यह अस्पतालों में मरीजों को बेड नहीं मिल रहे हैं। अस्पताल कैंपस में बरामदे में लिटा कर मरीजों का इलाज करना पड़ रहा है।राज्य में कोरोना के चलते राजधानी रायपुर और दुर्ग जिले में दहशत का माहौल है।

 महाराष्ट्र, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, दिल्ली, तमिलनाडुउत्तर प्रदेशपंजाब और मध्य प्रदेश सहित आठ राज्यों में कोविड के दैनिक नए मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है। इन 8 राज्यों से 81.42% नए मामले सामने आए हैं।

पिछले 24 घंटों में 89,129 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

महाराष्ट्र में सबसे अधिक दैनिक नए मामले 47,913 दर्ज किए गए हैं। इसके बाद कर्नाटक में 4,991 और छत्तीसगढ़ में 5,818 नए मामले सामने आए हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0012X9K.jpg

 

जैसा कि नीचे दर्शाया गया हैबारह राज्य दैनिक नए मामलों में वृद्धि प्रदर्शित कर रहे हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002TPVV.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003XL1Y.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0044M7X.jpg

 

      भारत में कुल सक्रिय मामले 6,58,909 तक पहुंच गए हैं। इन मामलों में अब देश में कुल सक्रिय मामलों का 5.32 प्रतिशत शामिल है। पिछले 24 घंटों में कुल 44,213 सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं।

नीचे दिया गया ग्राफ पिछले दो महीनों (03 फरवरी2021 - 03 अप्रैल2021) में शीर्ष 10 राज्यों में सक्रिय मामलों की संख्या में वृद्धि का तुलनात्मक विश्लेषण देता है। महाराष्ट्र ने नौ गुना वृद्धि दिखाई हैइस अवधि के दौरान सक्रिय मामलों की संख्या में अधिकतम वृद्धि प्रतिशत के संदर्भ में पंजाब में सक्रिय मामलों में अधिकतम वृद्धि की जानकारी दी है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005K36Q.jpg

देश में कुल सक्रिय मामलों के 77.3 प्रतिशत के लिए पांच राज्य महाराष्ट्रकर्नाटकछत्तीसगढ़केरल और पंजाब विशेष रूप से जिम्मेदार हैं। देश के कुल सक्रिय मामलों में महाराष्ट्र का अकेले 60 प्रतिशत (59.36 प्रतिशत) का योगदान है।

 https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0066BHP.jpg

 

देश के कुल सक्रिय मामलों में से 50 प्रतिशत मामले दस जिलों से हैं।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00790IM.jpg

       कैबिनेट सचिव श्री राजीव गौबा ने सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवोंपुलिस महानिदेशकों और स्वास्थ्य सचिवों के साथ कल उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कीजिसमें 11 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया गया हैजहां पिछले दो हफ्तों में कोविड-19 के दैनिक मामलों और दैनिक मृत्यु दर में काफी तेजी से वृद्धि दर्ज की जा रही है। इन 11 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को गंभीर चिंता का विषय” के रूप में वर्गीकृत किया गया है। इन राज्यों को जांच में बढ़ोतरी, कंटेनमेंट क्षेत्रों में कड़ाई बरतने, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और कोविड उपयुक्त व्यवहार लागू करने के माध्यम से सक्रिय मामलों और दैनिक मृत्यु में रोकथाम को सुनिश्चित करने के लिए शीघ्र और प्रभावी उपाय अपनाने को कहा गया है। इन राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को पूर्व में जारी मानक नैदानिक प्रबंधन प्रोटोकॉल को अपनाने की भी सलाह दी गई है। बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया कि केन्द्र कोविड-19 से लड़ने के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों और नैदानिक ​​प्रबंधन के लिए सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को सभी संसाधन और सहायता प्रदान करना जारी रखेगा।

भारत की कुल रिकवरी आज 1,15,69,241 है। राष्ट्रीय रिकवरी दर 93.36 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में 44,202 रिकवरी दर्ज की गई हैं।

पिछले 24 घंटों में 714 मृत्यु हुई हैं।

नई मृत्यु का 85.85 प्रतिशत हिस्सा छह राज्यों से दर्ज किया गया है। महाराष्ट्र में अधिकतम मृत्यु की संख्या (481) है। पंजाब में प्रतिदिन 57 मृत्यु दर्ज की गई हैं।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0083U52.jpg

पिछले 24 घंटों में तेरह राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से कोई भी कोविड-19 मृत्यु की सूचना नहीं मिली है। इनमें ओडिशाअसमलद्दाख (केन्द्र शासित प्रदेश), दमन और दीव तथा दादर और नागर हवेली, नागालैंड, मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किमलक्षद्वीपमिजोरम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं।



................................

...............................

असल बात न्यूज़

खबरों की तह तक, सबसे सटीक , सबसे विश्वसनीय

सबसे तेज खबर, सबसे पहले आप तक

मानवीय मूल्यों के लिए समर्पित पत्रकारिता

................................

...................................