Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


जिंदगी बचाने टीकाकरण के लिए लोगों में दिखी भारी जागरूकता, पहले दिन सुबह से उमड़ी भारी भीड़, कई जगह पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने की शिकायतें भी आई सामने

  दुर्ग, भिलाई। असल बात न्यूज। 0  ground report देश के दूसरे राज्यों की तरह छत्तीसगढ़ राज्य में भी आज 1 अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी...

Also Read

 

दुर्ग, भिलाई। असल बात न्यूज।

0  ground report


देश के दूसरे राज्यों की तरह छत्तीसगढ़ राज्य में भी आज 1 अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी वर्ग के लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाना शुरू हो गया है । कोरोना के संक्रमण का यहां कई जिलों में जिस तरह से फैलाव हुआ उससे लोगों में चिंताएं भी हैं और दहशत भी  है। ऐसे संकट के समय, वातावरण में लोगों में अपनी सुरक्षा के लिए अपने बचाव के लिए वैक्सीन लगवाने के प्रति काफी अधिक जागरूकता भी दिख रही है। आज नई व्यवस्था के तहत टीकाकरण की शुरुआत होने के पहले दिन प्रत्येक टीकाकरण केंद्रों में  टीका लगवाने के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में लोगों के  पहुंचने की जानकारी मिली है। कुछ केंद्रों में टीकाकरण का काम 11:00 बजे तक शुरू नहीं हो पाने से कई सारी अव्यवस्था निर्मित होने की जानकारी मिली है।अव्यवस्थाओं के चलते लोगों में नाराजगी भी दिखी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार टीकाकरण के लिए व्यवस्था बनाने की जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन को दी गई है। निगम प्रशासन के द्वारा कोविड-19 के vaccination हेतु जोन वार्ड वार्, वार् टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं।

प्राप्त जानकारी अनुसार भिलाई में जॉन 5 सेक्टर 6 में जहां टीकाकरण केंद्र बनाया गया है वहां सुबह से ही भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। यहां टीकाकरण सुबह 11:00 बजे तक शुरू नहीं किया जा सका था।बताया जाता है कि टीकाकरण करने वाले  नहीं पहुंचे इसलिए यह काम शुरू करने में देरी हुई। इससे लोगों ने भारी नाराजगी पैदा हो गई। लोगों ने जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी से संबंध में बातचीत की है।

दूसरे टीकाकरण केंद्रों  से मिली जानकारी के अनुसार कई केंद्रों में टीकाकरण का काम सुबह से ही बहुत तेज गति से शुरु हो गया है।लोग  कम भीड़ होने की उम्मीद के चलते सुबह से ही टीकाकरण के लिए पहुंचने लग गए थे। जोन 5 के टीकाकरण केंद्र के बारे में बताया जाता है कि वहां टीम के कई सारे लोग तो पहुंच गए थे। लोगों का नाम भी रजिस्टर्ड कर  लिया गया। लेकिन 11:00 बजे के आसपास वहां बताया गया कि वैक्सीन अभी तक नहीं पहुंची है जिससे टीकाकरण शुरू नहीं किया जा रहा है। इससे इस केंद्र  से लोगों को बिना टीका लगावाए ही वापस लौटना पड़ा।





भारत षासन के निर्देषानुसार एक अप्रैल से राज्य में 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों को कोरोना वैैक्सीन  लगाया जाना है। इसके लिए अब डाॅक्टर के सर्टिफिकेट की आवष्यकता नही होगी।  60 वषर््ा से अधिक आयु के बुजुर्गो केा पहले की तरह वैक्सीन  लगती रहेगी।

        स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस संबंध में सभी कलेक्टरों को निर्देष जारी किए गए हैं कि सभी जिलों में 45 वर्ष से अधिक व्यक्तियों का टीकाकरण सुनिष्चित करने की व्यापक योजना बनाई जाए। भारत सरकार के अनुमान से  45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति कुल जनसंख्या का 20 प्रतिषत हांेगे।  इस मान से राज्य में  58 लाख  66 हजार से अधिक व्यक्ति इस समूह में आते हैं और इनका टीकाकरण किया जाना है।

   स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि 1जनवरी 20 22 को जो 45 वर्ष के हो जाएंगे या इससे अधिक उम्र के सभी व्यक्ति कोरोना वैक्सीन अवष्य लगवाएं। वैक्सीन के विपरीत प्रभाव नगण्य हैं और इससे संक्रमण से सुरक्षा मिलेगी। लेकिन वैैक्सीन लगाने के बाद भी कोरोना अनुकूल व्यवहार का पालन करना आवष्यक है।


45 प्लस टीकाकरण आरम्भ, दृश्य सुपेला अस्पताल