Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


लॉकडाउन में लोगों को घर में बुलाकर बेच रहा था चिकन, मटन, निगम ने लगाया जुर्माना

  भिलाई नगर। असल बात न्यूज। ऐसे भी लोग हैं जो इतना अधिक संक्रमण फै लने के बावजूद सारे नियम कानून को धता बताते हुए लॉकडाउन तक का उल्लंघन करने...

Also Read

 


भिलाई नगर। असल बात न्यूज।

ऐसे भी लोग हैं जो इतना अधिक संक्रमण फै लने के बावजूद सारे नियम कानून को धता बताते हुए लॉकडाउन तक का उल्लंघन करने में लगे हुए हैं। दुकानें बंद है तो एक व्यक्ति घर में बुलाकर मटन बेच रहा था। निगम प्रशासन ने उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। ऐसे और भी लोग हैं जो की लुके छुपे ईसी तरह का काम कर रहे हैं। ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जरूरत है।

लाक डाउन में लोगों को घर पर बुलाकर चिकन और मटन बेचना एक व्यक्ति के खिलाफ निगम प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है।उस  पर  जुर्माना लगाया गया है।! जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 37 चंद्रशेखर आजाद नगर दुर्गा पारा क्षेत्र में महमूद रहमान द्वारा चिकन और मटन का विक्रय लोगों को घर पर बुलाकर किया जा रहा था! लोग व्यवसायी से संपर्क कर पहुंच भी रहे थे! इतने में निगम की मोबाइल टीम को सूचना मिल गई और निगम के अधिकारी पहुंच गए विक्रेता के पास! विक्रेता ने काफी चिकन और मटन की बिक्री कर ली गई थी!

 महमूद से 1000 रुपए का जुर्माना लिया गया! वही लिंक रोड में एक दुकानदार आकाश अग्रवाल द्वारा आधा शटर गिराकर अनाज सप्लाई करने की फिराक में था! टीम ने इनकी दुकान को बंद करवाकर 5000 रुपए जुर्माना वसूल किया! निगम की मोबाइल टीम ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने के लिए निगम क्षेत्र में मॉनिटरिंग कर रही है! निगमायुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने टीम मुस्तैद है! अनावश्यक बाहर निकलने वालों से सघन पूछताछ की जा रही है! और उल्लंघन करने वालों पर सख्ती दिखाई जा रही है! लॉकडाउन के दौरान निगम प्रशासन द्वारा बार-बार अपील की जा रही है कि घर पर रहें सुरक्षित रहें!