दुर्ग भलाई।असल बात न्यूज। दुर्ग जिले में ई पास के बिना दूसरे जिले अथवा राज्यो से प्रवेश पूर्णता प्रतिबंधित कर दिया गया है। जिले की सीमाओं ...
दुर्ग भलाई।असल बात न्यूज।
दुर्ग जिले में ई पास के बिना दूसरे जिले अथवा राज्यो से प्रवेश पूर्णता प्रतिबंधित कर दिया गया है। जिले की सीमाओं में ईपास की कड़ी जांच की जा रही है तथा ई पास धारकों को ही जिले में प्रवेश दिया जा रहा है। लॉकडाउन लागू हो जाने के बाद पास की जांच और तेज कर दी गई है।अब राजधानी रायपुर में भी लॉकडाउन लागू होने जा रहा है। वहां भी ई पास नहीं होने पर किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
दुर्ग जिले में कोरोना का संक्रमण सबसे तेज गति से बढ़ता जा रहा है। इसकी रोकथाम नियंत्रण के लिए कई उपाय किए गए हैं।इसी कड़ी में दूसरे राज्यों तथा जिलों से यहां लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। जिन्हें ई पास जारी किया गया है उन्हें तथा मान्य पासधारकों को ही आने जाने दिया जा रहा है। इससे दुर्ग भिलाई से राजधानी रायपुर तथा राजनांदगांव की ओर जाने वाले को कतिपय दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है।
उल्लेखनीय है कि भिलाई दुर्ग से प्रतिदिन हजारों लोग राजधानी रायपुर तथा राजनांदगांव आना-जाना करते हैं। बड़ी संख्या लोग यहां से उन स्थानों कार जाकर अपना रोजगार अथवा नौकरी करते हैं। अभी कई लोगों का पास बन नही सका है। तो उन्हें रोका जा रहा है। कुम्हारी टोल प्लाजा में आज उसे जांच के दौरान भारी भीड़ लग गई तथा कई घंटों तक जाम लग गया। शाम को लोग ड्यूटी से छूटने के बाद घर लौटते हैं तब यह जाम और बढ़ गया।
अब रायपुर में भी lockdown लग गया है। दूसरे जिलों से कोई वहां भी बिना ईपास के प्रवेश नहीं कर सकता। ऐसे में आम जनता को जिन्हें राजधानी रायपुर और राजनांदगांव की ओर रोजाना आना जाना पड़ता है, उन्हें हमारी सलाह है कि अपना ई पास बनवा लेना चाहिए। स्वयं तथा शासन प्रशासन को भी दिक्कतों से बचाने के लिए यह ई पास बनवा लेना चाहिए। आज सुबह लोग जब अपने काम धंधे नौकरी, और रोजगार के लिए जाने लगेंगे दूसरे में जिले में जाएंगे तो उनके ईपास की फिर से जांच की जाएगी
देखिए, जांच के दौरान किस तरह लोगों को परेशानियां हुई ? किस तरह से घंटो तक जाम लगा रहा ? और इतनी भारी भीड़, अचानक एकत्रित होना क्या किसी नए खतरे को बुलावा देने वाली भी साबित नहीं हो सकती है।