Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


महिला कांग्रेस गरियाबंद की अध्यक्षा श्रीमती ममता राठौर का आकस्मिक निधन

रायपुर।असल बात न्यूज।  यहां गरियाबंद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीमती ममता राठौर का आकस्मिक निधन हो जाने की खबर आ रही है। वे लगभग 57 व...

Also Read


रायपुर।असल बात न्यूज। 

यहां गरियाबंद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीमती ममता राठौर का आकस्मिक निधन हो जाने की खबर आ रही है। वे लगभग 57 वर्ष की थी। अपुष्ट सूत्रों से पता चला है कि वे कोरोना से संक्रमित हो गई थी। इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।


प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने ममता राठौर के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है तथा उन्हें श्रद्धांजलि दी है।-

उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि गरियाबंद जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्षा ममता राठौर जी के निधन का समाचार बेहद दुखद है।

हम सब कांग्रेसजन ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं। उनके परिवार को प्रभु संबल दें।इस भयावह संक्रमण से हम सब बचें। जल्द ये अंधेरा छटे -। प्र

छत्तीसगढ़ राज्य में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है।हर दिन कहीं ना कहीं से अपने अपने आत्म जनों की कोरोना की चपेट में आ जाने से मौत हो जाने की खबर आ रही है।


गरियाबंद जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष ममता राठौर के निधन पर प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, महामंत्री प्रशासन रवि घोष, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला, राजेंद्र तिवारी सदस्य, रमेश वर्ल्यानी सदस्य, आर.पी. सिंह सदस्य, सुरेंद्र शर्मा सदस्य, सुशील आनंद शुक्ला सदस्य, विकास दुबे सदस्य, संदीप साहू सदस्य, नितिन भंसाली सदस्य, अधिवक्ता अमित श्रीवास्तव सदस्य ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

गरियाबंद जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष ममता राठौर के निधन पर प्रदेश प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी, धनंजय ठाकुर, विकास तिवारी, मोहम्मद असलम, एडवोकेट सुरेंद्र वर्मा, एम.ए. इकबाल, वंदना राजपूत, आलोक दुबे जगदलपुर, अभय नारायण राय बिलासपुर, जनार्दन त्रिपाठी सरगुजा, कमलजीत पिंटू राजनांदगांव, कृष्णकुमार मरकाम धमतरी, प्रकाशमणि वैष्णव, अशुंल मिश्रा ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।