Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Monday, March 31

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

Automatic Slideshow


रायपुर में इस बार लगेंगे तीन लाख से अधिक पौधे, पौधों को सुरक्षित रखने की भी तैयारी

  रायपुर। असल बात न्यूज़। बारिश का सीजन आ रहा है। इस सीजन में प्रत्येक वर्ष बड़े पैमाने पर पौधे लगाए जाते हैं। इस कड़ी में इस साल रायपुर वन ...

Also Read

 


रायपुर। असल बात न्यूज़।

बारिश का सीजन आ रहा है। इस सीजन में प्रत्येक वर्ष बड़े पैमाने पर पौधे लगाए जाते हैं। इस कड़ी में इस साल रायपुर वन मंडल क्षेत्र में 3 lakh से भी अधिक पौधे लगाए जाएंगे। खास बात यह है कि इस बार रोपे जाने  वाले पौधों को सुरक्षित रखने के लिए भी व्यापक तैयारी की गई है। इसके लिए विभिन्न सामाजिक, स्वयंसेवी संगठनों, ग्रीन आर्मी इत्यादि का भी सहयोग लिया जा रहा है।

बारिश का मौसम आने के पहले से पूरे क्षेत्र में पौधों को रोपने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। क्षेत्र के वन मंडल अधिकारी विश्वेश्वर झा ने इस बारे में जानकारी हुए बताया कि हम अपने वन मंडल में इस बार तीन लाख से अधिक पौधों का रोपण करने जा रहे हैं। इसमें फलदार और औषधिय पौधे भी रोपे जाएंगे। उन्होंने बताया कि  योजना के तहत लगभग डेढ़ लाख पौधों का ब्लॉक में प्लांटेशन किया आएगा। 25 हजार पौधे सड़कों के किनारे लगाए जाएंगे। विभिन्न फलदार, औषधीय व छोटे प्रजाति के पौधे वन क्षेत्र में लगाए जाएंगे जिसमें मुख्य रुप से सरोरा, नया रायपुर, थनौद राखी केंद्री  के इलाके  आते हैं।

उन्होंने बताया कि इस बार वृक्षारोपण में तमाम समाजसेवी, स्वयंसेवी संगठनों का भी सहयोग दिया जा रहा है। व्यापारिक और औद्योगिक संगठनों से भी बातचीत हुई है जो वृक्षारोपण तो करेंगे ही उसकी सुरक्षा भी करेंगे। पंचायतों के साथ विभिन्न शासकीय कार्यालयो के परिसर में भी वृक्षारोपण किया जाएगा। विभिन्न संगठनों एनजीओ तथा औद्योगिक प्रतिष्ठानों के माध्यम से लगभग एक लाख पौधे लगाने की योजना है।ग्रीन आर्मी के सदस्य तालाब के किनारे वृक्षारोपण करेंगे तथा उसकी देखभाल भी करेंगे। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जिला स्तर की बैठक हो चुकी है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से भी बातचीत हुई है जिसमें उन्होंने पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया है।

वन मंडल अधिकारी श्री झा ने बताया कि वृक्षारोपण के लिए आम लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है तथा लोगों से पौधों को सुरक्षित रखने की भी अपील की जा रही है। हम लोगों को वृक्षारोपण के लिए लगभग एक लाख पौधे निशुल्क वितरित किए जाएंगे। समाजसेवी संगठनों को विशाल को पौधा उपलब्ध कराया जाएगा। उन्हें पौधों की सुरक्षा करने तथा पानी देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी ने इसमें पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया है।



जिला अस्पताल कबीरधाम के ब्लड बैंक में कार्यरत कर्मचारी के सा...

आरक्षक की एनडीपीएस के प्रकरण में संलिप्तता,, निलंबित

अवतार मरकाम हत्याकांड के फरार आरोपी दीपक ठाकुर पर ईनाम घोषित...

अवैध नल कनेक्शन, नाली के ऊपर अतिक्रमण पर निगम करेगा कार्रवा...

मोदी झूठ बोल कर गये नक्सलवाद की पोषक तो भाजपा की नीतियां है ...

धान खरीदी में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ उत्पादन से ज्यादा...

लोकमाता अहिल्यादेवी के जीवन चरित्र को आत्मसात करना होगा : श्...

दंतेवाड़ा में गूंजेगा बस्तर के राम - डॉ. कुमार विश्वास सुना...

45 लाख की इनामी महिला नक्सली ढेर, जानिए कौन थी गुम्माडिवेली ...

बस्तर क्षेत्र की कला, संस्कृति और परंपराओं के उत्सव ‘बस्तर प...