भिलाई,जामुल। असल बात न्यूज़। असंगठित कामगार मजदूर कांग्रेस* द्वारा शहीद दिवस पर एक जुलाई को मजदूरों के हितों के लिए संघर्ष करने वाले अमर ...
भिलाई,जामुल। असल बात न्यूज़।
असंगठित कामगार मजदूर कांग्रेस* द्वारा शहीद दिवस पर एक जुलाई को मजदूरों के हितों के लिए संघर्ष करने वाले अमर शहीदों को याद किया गया तथा उन्हें श्रद्धां सुमन अर्पित किया गया। कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष आलोक पांडेय मुख्य रूप से उपस्थित थे।
मीडिया प्रभारी शशिकांत यादव ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में विशेष रूप से छत्तीसगढ़ असंगठित मजदूर कांग्रेस के प्रदेश सचिव गौरव उमरे , जिला अध्यक्ष बजरंगी लाल सिंह ब्लॉक अध्यक्ष, लक्ष्मण यादव , उपाध्यक्ष आनंद भंडारकर, प्रकाश सिंह ठाकुर *अध्यक्ष (ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामुल), करीम ख़ान *महामंत्री (जिला कांग्रेस कमेटी,दुर्ग ग्रामीण), व महामंत्री लल्लन सिंह ,संजय देशलहरे ,भगत सिंह ,शशांक ठाकुर ,गुल्ली साहू, एल्डरमैन हेमशंकर शर्मा व अशोक वर्मा , मधुसूदन हिरवानी,कमलेश साहू ,उमेश चौधरी ,दुर्गा साहू ,सुमन वर्मा ,प्रमिला साहू ,तथा अन्य गणमान्य कांग्रेस जन व बड़ी संख्या में आम लोग उपस्थित थे।