भिलाई। असल बात न्यूज। बैकुंठ धाम मंदिर नेवई मरोदा में सावन के आखिरी सोमवार के अवसर पर बाबा भोलेनाथ का अभिषेक किया गया। कार्यक्रम में दु...
भिलाई। असल बात न्यूज।
बैकुंठ धाम मंदिर नेवई मरोदा में सावन के आखिरी सोमवार के अवसर पर बाबा भोलेनाथ का अभिषेक किया गया। कार्यक्रम में दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल अभिषेक में विशेष रुप से सम्मिलित हुए और यह विधिवत से बाबा भोलेनाथ का अभिषेक किया।
कार्यक्रम में साथ ही साथ धाम विकास समिति के सदस्य गण भी उपस्थित थे। जिसमें समिति के शत्रुघ्न धनकर संरक्षक, अध्यक्ष भागवत बुंदेला, परमेश्वर नागजी, पिंटू देवदास, विधि यादव, निरंजन जैन, नरेंद्र चंद्राकर, चंद्रप्रकाश सिंह, नेताम जी नवीन सिन्हा, लेखू पाटिल , माला सिंह जी महिला सिंगार समिति शामिल हुए थे।