दुर्ग। असल बात न्यूज़। 0 हमारे प्रतिनिधि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी और सांसद पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जिला का...
दुर्ग। असल बात न्यूज़।
0 हमारे प्रतिनिधि
कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी और सांसद पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन का आज का लोंकार्पण किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ प्रदेश के कई मंत्रियों और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की वर्चुअल उपस्थिति में अकील जी ने वर्चुअल रूप से इस भवन का लोकार्पण किया।इस लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने तमाम वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ पूरे दुर्ग जिले से कांग्रेसी कार्यकर्ता और पदाधिकारी उमड़ पड़े थे। नया कार्यालय भवन मिल जाने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी खुशी और उत्साह देखा जा रहा है।
जिला कांग्रेस के नए कार्यालय भवन राजीव भवन के लोकार्पण समारोह में शामिल होने पूरे दुर्ग जिले से सभी ब्लॉक के गांव गांव से कार्यकर्ता शामिल हुए थे। उनमें सांसद व पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजीव गांधी को देखने और सुनने के प्रति भी उत्साह नजर आ रहा था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस कार्यक्रम में राजधानी रायपुर से वर्चुअल तरीके से जुड़े हुए थे। वही कार्यक्रम से प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम,प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर, मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, पीएचई मंत्री गुरु रूद्र कुमार, विधायक अरुण वोरा, प्रदेश सचिव चंदन यादव,रामगोपाल अग्रवाल जिला प्रभारी गिरीश देवांगन ,अरुण वोरा ,प्रदीप चौबे ,भजन सिंह निरंकारी ,प्रतिमा चंद्राकर ,लक्षमण चंद्रकर,गया पटेल,निर्मल कोसरे,शालिनी रिवेद्र यादव,धीरज बाकलीवाल,ऋषब जैन,अब्दुल गनी,रामकली यादव,राजेंदर साहू,शंकर लाल ताम्रकार , आर. एन वर्मा, पाटन से सर्वश्री जिला पंचायत के उपाध्यक्ष अशोक साहू, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष जवाहर वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन के अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, राजेश ठाकुर कमलेश नेताम सरपंच उर्वशी वर्मा, ध्रुव कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष अश्वनी साहू, श्रीमती जयश्री वर्मा, महेत्तर वर्मा, अहिवारा से सर्व श्री ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हीरालाल वर्मा, जिला महामंत्री उमेश साहू, जिला उपाध्यक्ष कैलाश नाहटा, अनिल श्रीवास्तव, नागमणि साहू, सभापति जिला पंचायत आकाश कुर्रे, माटी कला बोर्ड के सदस्य खिलावन चक्रधारी, तिलोक बंजारे, ओनी कुमार महि लांग, संतोष निर्मलकर, योगेश टिकारिया, पंकज सिकट, सुमन साहू, अजय मधरिया, पुरुषोत्तम पटेल एवम् कांग्रेस तथा सरकार संगठन के कई बड़े नेता जुड़े हुए थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस का पुराना जिला कार्यालय भवन वर्षों वर्ष पहले वर्ष 1956 में बनकर तैयार हुआ था। नया भवन राजीव भवन सर्व सुविधा युक्त अत्याधुनिक भवन है। पुराने भवन को डिस्मेंटल कर यह भवन बनाया गया है। बताया जाता है कि इस भवन में 500 लोग एक साथ बैठकर मीटिंग कर सकते हैं। उसके प्रथम तल पर पार्टी के पदाधिकारियों और स्टाफ का कक्ष बनाया गया है।