रायपुर। असल बात न्यूज। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के समक्ष राजिम के सैकड़ों की संख्या म...
रायपुर। असल बात न्यूज।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के समक्ष राजिम के सैकड़ों की संख्या में जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आज भाजपा में प्रवेश कर लिया।
पूर्व सांसद चन्दूलाल साहू, जिलाध्यक्ष श्री राजेश साहू, किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, श्री संदीप शर्मा, के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ जोगी कांग्रेस के नेता पूर्व नगर पंचायत राजिम के अध्यक्ष, श्री पवन सोनकर के नेतृत्व में लगभग 150 जोगी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के द्वारा किये जा रहे राष्ट्रहित एवं जनहित में किये जा रहे लोक कल्याणकारी कार्यो से प्रभावित होकर भाजपा में प्रवेश किया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष, महेश यादव, जिलाकोषाध्यक्ष राहुल सेन, पूर्व पार्षद मनोज देवांगन, छुरा मंडल अध्यक्ष, पीलूराम यादव, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री मनीष हरित, भारत यादव, सहित उपस्थित थे।