पाटन दुर्ग। असल बात न्यूज़।। नवरात्रि पर्व पर मां दुर्गा की पूजा के बाद पाटन क्षेत्र में नए राजनीतिक जंग की शुरूआत होगी।सांसद विजय बघेल प...
पाटन दुर्ग।
असल बात न्यूज़।।
नवरात्रि पर्व पर मां दुर्गा की पूजा के बाद पाटन क्षेत्र में नए राजनीतिक जंग की शुरूआत होगी।सांसद विजय बघेल प्रदेश की कांग्रेस सरकार की दमनकारी नीतियों, भ्रष्टाचार तथा वादाखलाफी के खिलाफ आगामी 8 अक्टूबर से पाटन क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में पदयात्रा पर निकलेंगे। उन्होंने आज पाटन में प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर इस जन जागरण पदयात्रा रैली के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उनकी पदयात्रा रैली आगामी 8 अक्टूबर से बेलौदी से प्रारंभ होगी।यह माना जा रहा है कि उनकी यह जन जागरण रैली शुरू होने से पाटन में राजनीतिक सरकार में नए सिरे से गरमा रही है।
सांसद विजय बघेल की यह जन जागरण पदयात्रा रैली 8 अक्टूबर को पाटन विकासखंड के ग्राम बेलौदी से शुरू होकर12 अक्टूबर को ग्राम कुरू द डीह में सभा के साथ समाप्त होगी। सबसे उल्लेखनीय बात है कि पदयात्रा निरंतर चलेगी। रैली में शामिल कोई भी रात में भी घर नहीं जाएगा। रैली रात में जहां पहुंचेगी वहीं उसका पड़ाव होगा। उसके बाद अगले दिन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पदयात्रा फिर शुरू हो जाएगी। सांसद विजय बघेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि बे लौ दी उनका गृह ग्राम है। वहां इष्ट देवता, अपनी कुलदेवी की पूजा अर्चना कर वे पदयात्रा की शुरुआत करेंगे।उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में विखंडन कारी शक्तियां सक्रिय हो रही हैं। धर्मांतरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। हिंदुओं के आराध्य देव, हमारे देव, भगवान श्रीराम को अपशब्द कहा जा रहा है। अपराधीकरण, अन्याय, अत्याचार बढ़ गया है। इसके खिलाफ यह पदयात्रा शुरू की जा रही है। उन्होंने कहा कि पदयात्रा को अधिक से अधिक सार्थक और सफल सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से अभी सुझाव मंगाए जा रहे हैं।
जन जागरण पदयात्रा रैली 8 अक्टूबर को बेलौदी मैं सुबह 10:00 बजे कुलदेवी की पूजा अर्चना से प्रारंभ होकर, गब्दी, भरर से होकर करेला पहुंचेगी फिर दोपहर भोजन के बाद 3:00 बजे से दिघारी, औसर और रानीतराई जाएगी।उस दिन पदयात्रा में शामिल सभी लोग अशोगा में रात्रि विश्राम करेंगे। दूसरे दिन रैली सुबह 9:00 बजे काैही पहुंचेगी।वहां से होते हुए बोरुंदा, केसरा, जरवाय, भंसूली पहुंचेगी। भंसूली में दोपहर भोजन के बाद जन जागरण रैली दोपहर 2:00 बजे से तेली गुंडरा, खर्रा बरबसपुर बो रिद पहुंचेगी। दूसरे दिन दरबार मोखली में रात्रि विश्राम रहेगा
तीसरे दिन 10 अक्टूबर को सेमरी में सुबह 10:00 बजे से रैली की शुरुआत होगी। सेमरी से होते हुए पदयात्रा रैली कसही, पंदर, दैमार, होते हुए बठेना पहुंचेगी। तीसरे दिन झीट मेे रात्रि विश्राम रहेगा। चौथे दिन रैली की शुरुआत उफरा से होगी। यहां से होते रैली महुदा, जमराव, घुघवा, खुडमु डा, अमलश्वर पहुंचेगी।पांचवे दिन रैली की शुरुआत सांकरा से होकर मोतीपुर खमरिया बटग पहुंचेगी। कुरूद डीह में रैली का समापन होगा जहां पार्टी के द्वारा बड़ी सभा का आयोजन किया जाएगा।
सांसद श्री बघेल ने कहा कि रैली में सभी कार्यकर्ता रात रुकने के लिए पूरी तैयारी के साथ बोरिया बिस्तर बांध कर आएंगे। उन्होंने बताया कि अभी इस तरह चल रही के दौरान सभी लोग 39 गांव में पहुंच जाएंगे। इस पदयात्रा में सभी इलाकों को नहीं शामिल किया गया है जिसकी वजह से कुमारी और पाटन नगर क्षेत्र में पदयात्रा रैली नहीं पहुंचेगी। इन नगरीय इलाकों को आगे कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा।
पत्रकार वार्ता में अध्यक्ष उत्तर मंडल लोकमनी चंद्राकर,अध्यक्ष मध्य मंडल खेमलाल साहू,अध्यक्ष दक्षिण मंडल लालेश्वर साहू, सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक, जितेंद्र वर्मा इत्यादि भी उपस्थित थे।
विस्तृत समाचार थोड़ी देर