Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


होटल राजश्री में स्पा की आड़ में देह व्यापार के मामले में फरार आरोपी मोहम्मद शाहिद इलाहाबाद से गिरफ्तार

  . दो महिला सहित होटल का मालिक मनीष सिंह पूर्व में हुए थे गिरफ्तार  दुर्ग, भिलाई। असल बात न्यूज़।           वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन...

Also Read

 

.दो महिला सहित होटल का मालिक मनीष सिंह पूर्व में हुए थे गिरफ्तार 

दुर्ग, भिलाई। असल बात न्यूज़।

          वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में  नेहरू नगर चौक के पास स्थित होटल राजश्री में स्पा की आड़ में देह व्यापार कराए जाने की सूचना पर पुलिस पार्टी ने रेड करवाई किया था । उक्त कार्रवाई के दौरान होटल का संचालक मनीष सिंह और लखनउ तथा  कोलकाता से देह व्यापार के लिए लाई हुई लड़कियों को मौके पर धारा 3,4,5 अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत गिरफ्तार  किया गया था।इसमें फरार आरोपी मोहम्मद शाहिद को भी पकड़ लिया गया है।

 इस आरोपी पर पर  लड़कियों को बाहर राज्य से बुलाकर देह व्यापार कराए जाने का आरोप था ,और जो होटल का मुलाजिम था , कार्रवाई के दौरान मौके से फरार हो गया था जिसकी तलाश लगातार की जा रही थी। सुपेला थाने की पुलिस की एक टीम को उसकी तलाश में इलाहाबाद भेजा गया था। काफी प्रयास के बाद उसे इलाहाबाद में पकड़ा जा सका । सुपेला पुलिस टीम के द्वारा उसे अभिरक्षा में लेकर दुर्ग लाया गया है तथा संबंधित मामले में उसे गिरफ्तार कर आज दिनांक 03.09.21 को रिमांड पर भेजा जा रहा है । उक्त कार्रवाई के बाद दुर्ग पुलिस लगातार स्पा का काम करने वालों पर कड़ी निगाह रखी हुई है।                   

       पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्ग के निर्देशन में दिनांक 02.09.21 को भी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री संजय ध्रुव तथा नगर पुलिस अधीक्षक भिलाईनगर श्री आर.के जोशी के मार्गदर्शन में विभिन्न पुलिस टीमों के द्वारा शहर के सभी 16 स्पा सेंटरों में दबिश  देकर चेकिंग कार्रवाई की गई थी।

        

       नाम आरोपी-मोहम्मद शाहिद पिता मोहम्मद अकबर उम्र 28 वर्ष निवासी मकान नंबर 621 कटेहरा दरियाबाग थाना अंतरसुइया जिला इलाहाबाद (उत्तर प्रदेश)