रायपुर दुर्ग। असल बात न्यूज़।। नगर निगम रिसाली के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे अब नगर निगम भिलाई के आयुक्त होंगे। राजेश सरकार के द्वारा राज्य...
रायपुर दुर्ग।
असल बात न्यूज़।।
नगर निगम रिसाली के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे अब नगर निगम भिलाई के आयुक्त होंगे। राजेश सरकार के द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों में देर रात को व्यापक फेरबदल कर दिया गया है जिसमें आयुक्त श्री सर्वे को नई जिम्मेदारी दी गई है।इस फेरबदल में दुर्ग जिले के राज्य प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारी प्रभावित हुए हैं। नए आदेश में दुर्ग के अपर कलेक्टर वीरेंद्र बहादुर पंचभाई को अपर कलेक्टर रायपुर, और संयुक्त कलेक्टर डॉ ज्योति पटेल को जांजगीर-चांपा का संयुक्त कलेक्टर बनाया गया है।
कोरबा के संयुक्त कलेक्टर आशीष देवागंन को अब नगर निगम रिसाली का आयुक्त बनाया गया है।