Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


पूर्व मंत्री भाजपा नेता राजिंदर सिंह भाटिया के फांसी लगा लेने की खबर

रायपुर। असल बात न्यूज़।। छत्तीसगढ़ प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की पहली सरकार में मंत्री रहे राजिंदर पाल सिंह भाटिया के फांसी लगाने की खबर ...

Also Read

रायपुर।

असल बात न्यूज़।।

छत्तीसगढ़ प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की पहली सरकार में मंत्री रहे राजिंदर पाल सिंह भाटिया के फांसी लगाने की खबर आ रही है। इस खबर के फैलने के बाद राजनीतिक खेमें में एक स्तब्धता छा गई है, हर किसी के मन में यही सवाल उठ रहा है कि आखिर ऐसा कैसे हो गया। श्री भाटिया अनुभवी थे तथा राजनीति में अभी भी सक्रिय थे।

श्री भाटिया लंबे समय तक छुरिया विधानसभा क्षेत्र से विधायक  रहे हैं। भाजपा शासनकाल में उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम का अध्यक्ष भी बनाया गया। बीच में भाजपा ने उन्हें छुरिया से टिकट नहीं दी तो उन्होंने दूसरी पार्टी की सदस्यता  ले ली , लेकिन फिर बाद में भाजपा में वापस आ गए। 

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पूर्व मंत्री और खुज्जी के पूर्व विधायक श्री रजिन्दर पाल सिंह भाटिया के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने श्री भाटिया के शोक-संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।