नई दिल्ली। असल बात न्यूज।। पंजाब और हरियाणा राज्यों में केएमएस 2021-22 के लिए धान की खरीद रविवार, 3 अक्टूबर 2021 से शुरू होगी। केंद्र ने ...
नई दिल्ली।
असल बात न्यूज।।
पंजाब और हरियाणा राज्यों में केएमएस 2021-22 के लिए धान की खरीद रविवार, 3 अक्टूबर 2021 से शुरू होगी। केंद्र ने किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया है।
उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के अधीन खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण का मानना है कि हरियाणा और पंजाब में आगामी 3 अक्टूबर से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीदी करने का निर्णय किसानों और उपभोक्ताओं के समग्र हित में है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम के पीडीएस के तहत लाखों उपभोक्ताओं के लिए गुणवत्तापूर्ण खरीद सुनिश्चित करने के लिए एफएक्यू विनिर्देशों के अनुसार धान स्टॉक स्वीकार किया जाएगा।