Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


महादेव कावरे होंगे आयुक्त दुर्ग संभाग

  रायपुर।  असल बात न्यूज़।।  राज्य में आज बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कई आईएएस और वरिष्ठ अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। इसी फे...

Also Read

 रायपुर।

 असल बात न्यूज़।। 

राज्य में आज बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कई आईएएस और वरिष्ठ अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। इसी फेरबदल में महादेव कावरे दुर्ग संभाग के नए आयुक्त बनाए गए हैं। खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के सचिव टोपेश्वर वर्मा को जल जीवन मिशन के संचालक के अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी दी गई है। अभी जो फेरबदल की शुरुआत हुई है लग रहा है कि राज्य में शीघ्र और बड़ा प्रशासनिक फेरबदल होगा। 

राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा जारी ताजा आदेश के अनुसार रायपुर संभाग के साथ दुर्ग संभाग के अतिरिक्त संभागायुक्त के रूप में संभाल रहे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ए कुलभूषण टोप्पो रायपुर संभाग के संभाग  आयुक्त बने रहेंगे। वे सिर्फ दुर्ग संभाग आयुक्त के पद से मुक्त होंगे। जल जीवन मिशन के संचालक एस प्रकाश प्रकाश को सचिव परिवहन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। श्यामलाल धावड़े को आयुक्त बस्तर संभाग, सुनील कुमार जैन को विशेष सचिव स्कूल शिक्षा व संचालक लोक शिक्षण का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र कुमार साहू को संचालक भू अभिलेख तथा संचालक शासकीय मुद्रण एवं लेखन विभाग, निलेश कुमार क्षीरसागर को कलेक्टर महासमुंद, आईएएस अधिकारी अभिजीत सिंह को प्रबंध संचालक स्मार्ट सिटी रायपुर तथा संयुक्त सचिव गृह विभाग, सुश्री नम्रता गांधी को कलेक्टर गरियाबंद, सुश्री रिचा प्रकाश चौधरी को कलेक्टर, गौरेला पेंड्रा मरवाही, डोमन सिंह को कलेक्टर बलोदा बाजार भाटापारा, ऋतु राज रघुवंशी को कलेक्टर नारायणपुर तथा विजय दयाराम को आयुक्त नगर निगम अंबिकापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

इसी तरह से सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा आज जारी एक अन्य आदेश में जिला पंचायत गरियाबंद के सीएमओ संदीप कुमार अग्रवाल को जिला पंचायत कबीरधाम, नगर निगम अंबिकापुर के आयुक्त प्रभाकर पांडेय को नगर निगम कोरबा का आयुक्त और दशरथ सिंह राजपूत को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मुंगेली के पद पर पदस्थ किया गया है।

जनसंपर्क विभाग के आयुक्त भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी दीपांशु काबरा को आयुक्त परिवहन विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी डॉक्टर कमलप्रीत सिंह को आयुक्त लोक शिक्षण के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है।

खाद्य नागरिक आपूर्ति भोक्ता संरक्षण विभाग के प्रमुख सचिव अभिनव अग्रवाल को अब प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ वेयरहाउसिंग कारपोरेशन लिमिटेड तथा संचालक खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।