Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


नवगठित जिलों में विशेष कर्तव्य से अधिकारी पुलिस में पदस्थ

  रायपुर। असल बात न्यूज़।। राज्य के नवगठित जिलों में विशेष कर्तव्य अधिकारी प्रशासन की नियुक्तियों के बाद अब विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी पुलिस क...

Also Read

 रायपुर।

असल बात न्यूज़।।

राज्य के नवगठित जिलों में विशेष कर्तव्य अधिकारी प्रशासन की नियुक्तियों के बाद अब विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी पुलिस की भी नियुक्तियां कर दी गई हैं। राज्य शासन के द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। ये विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी संबंधित जिलों में नए जिले के गठन के जरूरी काम को निपटाने का काम करेंगे। 

राज्य में नए  जिलों की स्थापना का काम तेजी से शुरू किया जा रहा है। राज्य शासन के द्वारा इसके लिए एक दिन पहले ही प्रशासनिक कार्य को संपादित करने के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की विशेष करता व्यवस्था अधिकारियों के रूप में नियुक्ति की जा चुकी है। पुलिस प्रशासन से संबंधित कामकाज को निपटाने के लिए आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी पुलिस की भी नियुक्तियां कर दी गई है। 

राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार नवगठित जिलों सारंगढ़ बिलाईगढ़ का पुलिस अधीक्षक रेल रायपुर राजेश कुकरेजा  , मनेंद्रगढ़, चिरमिरी, भरतपुर का 17 वी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र पुलिस बल के सेनानी टीआर कोसीमा, सक्ति का सातवीं वाहीनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र पुलिस बल के सेनानी एमआर अहिरे , खैरागढ़ छुईखदान गंडई का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन बस्तर श्रीमती अंकिता शर्मा , और मोहला मानपुर चौकी का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन नारायणपुर येदुवल्ली अक्षय कुमार  को विशेष कर्तव्य से अधिकारी नियुक्त किया गया है।