Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


थाना अमलेश्वर क्षेत्र में हत्या के मामले में मां और भाई ही निकले आरोपी, शक के आधार पर पुलिस ने की गिरफ्तारी

पाटन, दुर्ग। असल बात न्यूज़।। थाना अमलेश्वर क्षेत्र में पिछले दिनों हुई हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। मामले में शक के आधार पर मि...

Also Read
पाटन, दुर्ग।
असल बात न्यूज़।।

थाना अमलेश्वर क्षेत्र में पिछले दिनों हुई हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। मामले में शक के आधार पर मिला के मां और भाई को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया है कि आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया है।आरोपियों ने ही स्वयं को  बचाने के लिये खुद थाना आकर रिपोर्ट लिखाई थी। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना अमलेश्वर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थीं कि  लोकेश्वर ठाकुर जो घर में सोया था शाम को 07.00 बजे सूचक और उसकी मां संतोषी ठाकुर घर आये और लोकेश्वर को चाय के लिये उठाये तो वह नही उठा। आस पास के लोगो के बुलाकर देखने पर मरा पडा था। 
                मृतक लोकेश्वर के पीएम रिपोर्ट  में यह बात सामने आई कि मृतक की मौत गला घोटने से हुईं है। इस पर मामले में थाना अमलेश्वर में अपराध  धारा 302 भादवि के तहत अपराध कायम किया गया। 
 पुलिस अधीक्षक डॉ.अभिषेक पल्लव के निर्देशन में  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अनंत साहू,  पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन  देवांश सिंह राठौर के दिशा निर्देश में  टीम बनाकर मामले में जांच शुरू की गई। 
               संदेह के आधार पर मृतक की मां संतोषी ठाकुर व भाई सतीश ठाकुर से भी पूछताछ की गई तो आरोपियों ने  अपराध स्वीकार कर लिया। लोकेश्वर घर में लड़ाई झगड़ा करता था तथा उस दिन में खाना बनाने के दौरान मां से झगड़ा करने लगा।  आरोपी श्रीमती संतोषी बाई ठाकुर एवं सतीश ठाकुर खाना खा रहे थे तो  लोकेश्वर ने सब्जी रखे कढ़ाई को आंगन मे फेक दिया और गाली गलौज करने लगा।  आरोपियो एवं मृतक के बीच झुमा झपटी मारपीट हुई थी।   आरोपी सामने दरवाजे मे ताला लगाकर खेत चले गये।  शाम को घर वापस आकर उन लोगों ने चाय बनाई  और जानबुझ कर चाय पीने के लिये लोकेश्वर प्रसाद को उठाने का बहाना करते हुये हल्ला कर आस पास के लोगो को इकटठा कर लिया।  उसकी मृत्यु  के दुसरे दिन  रिपोर्ट लिखाने थाना पहुंचे।
 आरोपिया श्रीमती संतोषी बाई  आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। मामले में निरीक्षक राजेंद्र यादव, उप निरीक्षक जे.पी.सिदार, उप निरी.विजय मिश्रा, प्रआर.सुनील वर्मा क्रंमांक 1091, आर.दुष्यंत भारती क्रं.1632, आर.झुमुक यादव क्रं.256 का योगदान  रहा।