Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


राज्यों में बारिश से मची तबाही, लैंडस्लाइड से गिरा मकान, 2 बच्चों की मौत, बारिश से तबाही

  जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर जिले में भूस्खल की वजह से एक मिट्टी का मकान ढह गया जिसमें 2 मासूम बच्चों की मौत हो गई। लैंडस्लाइड की यह घट...

Also Read

 


जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर जिले में भूस्खल की वजह से एक मिट्टी का मकान ढह गया जिसमें 2 मासूम बच्चों की मौत हो गई। लैंडस्लाइड की यह घटना ऊधमपुर जिले के मुत्तल इलाके के समोले गांव में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही राहत और बचाव कर्मी मौके पर पहुंचे और मलबे से शवों को बाहर निकाला। आस-पास के घरों को भी नुकसान पहुंचा है। मालूम हो कि ऊधमपुर हिमालय की तराई में बसा है। जहां बारिश के बाद लैंडस्लाइड की घटनाएं बढ़ गई है।

बाढ़ के कारण रोकनी पड़ी वैष्णो देवी की यात्रा

इधर शुक्रवार शाम को कटरा जिले में वैष्णो देवी मंदिर के पास भारी बारिश के कारण अचानक बाढ़ आ गई। जिससे वैष्णो देवी की यात्रा को कुछ देर के रोकना पड़ा। हालांकि शनिवाार सुबह स्थिति नियंत्रण में आने के बाद फिर से यात्रा शुरू की गई।

नीरा में बादल फटने से बह गई थी दो महिलाएं

इससे पहले जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के नीरा इलाके में बादल फटने से इलाके में भारी नुकसान हुआ था। महार में बारिश से दो महिलाएं बह गई थी। बाढ़ कारण ही कई वाहन भी बह गए और कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। जम्मू कश्मीर जैसा ही हाल उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश का भी है। इन दोनों राज्यों में भी अलग-अलग जिलों बारिश तबाही मचा रही है।

मौसम विभाग ने आगे भी बारिश की संभावना जताई है

इधर मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड जैसे हिमालयी राज्यों में आगे भी बारिश के आसार है। कांगड़ा, चंबा, बिलासपुर, सिरमौर और मंडी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।