Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलनी शुरू, छत्तीसगढ़ में दिखने लगा चक्रवात का असर

  रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर। असल बात न्यूज़।।  बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के क्षेत्र के बनने से पैदा चक्रवात छत्तीसगढ़ की सीमा तक पहुंच गया है...

Also Read

 रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर।

असल बात न्यूज़।। 

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के क्षेत्र के बनने से पैदा चक्रवात छत्तीसगढ़ की सीमा तक पहुंच गया है और राज्य में जगह-जगह इसका असर नजर आने लगा है। राज्य के कुछ स्थानों में तेज हवाएं चलनी शुरू हो जाने की खबर आ रही है, वहीं कहीं-कहीं अभी से बारिश शुरू हो गई है। उत्तरी और पूर्वी दिशा से हवा चल रही हैं जिससे स्पष्ट है कि जसपुर, रायगढ़, बिलासपुर इत्यादि जिलों में चक्रवात का काफी अधिक असर नज़र आ सकता है। चक्रवात के प्रभाव से देर रात से भारी बारिश शुरू हो सकती है। 

राज्य के ज्यादातर इलाकों में आज दिनभर मौसम साफ रहा लेकिन आसमान में बादल छाए रहे जिससे धूप ना के जैसे निकली थी। बिलासपुर रायगढ़, जशपुर इत्यादि जिलों में शाम 4:00 बजे के बाद से तेज हवाएं चलने की खबरें आ रही हैं। अब जो बारिश होगी, इसे खतरनाक माना जा रहा है। क्योंकि पिछले दिनों लगातार बारिश होने से नदी नाले अब पहले से उफान पर हैं। वैसे पिछले दिनों जो बारिश हुई थी वह भी बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से हुई थी और बताया जा रहा है कि वह अभी के चक्रवात से अधिक प्रभावशाली था। उस चक्रवात का लगातार तीन दिन तक भारी असर नजर आया और जगह-जगह भारी बारिश हुई है। उसी चक्रवात के महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान के रास्ते पाकिस्तान पहुंच जाने से अभी वहां जमकर बारिश हो रही है।

चक्रवाती हवा और बारिश का असर छत्तीसगढ़ में आज के साथ आगामी दो दिनों तक नजर आ सकता है। देर रात से शुरू होने वाली बारिश अगले दिन भारी बारिश में परिवर्तित हो सकती है।इस चक्रवात के प्रभाव से अभी पश्चिम बंगाल, बांग्लादेश, उड़ीसा, केरल कर्नाटक तमिलनाडु आंध्र प्रदेश, तेलंगाना के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश शुरू हो गई है।

Rainfall at most places with heavy to very heavy rainfall at a few places and 

extremely heavy rainfall at isolated places is very likely over North Odisha. Rainfall at 

most places with heavy to very heavy rainfall at a few places over South Odisha & Gangetic 

West Bengal; isolated heavy to very heavy rainfall over Jharkhand & Chattisgarh and heavy 

rainfall at isolated places over East Madhya Pradesh.

20th August: Rainfall at most places with heavy to very heavy rainfall at a few places and 

extremely heavy rainfall at isolated places is very likely over North Chattisgarh & East Madhya Pradesh. Rainfall at most places with heavy to very heavy rainfall at a few places over Northwest Odisha, Jharkhand & Vidarbha. Rainfall at most places with heavy rainfall at isolated 

places over remaining parts of Odisha, south Chhattisgarh and West Madhya Pradesh 

Rainfall status (Week and season)

Region

WEEK SEASON

04.08.2022 TO 10.08.2022 01.06.2022 TO 10.08.2022

Actual Normal % Dep Actual Normal % Dep

EAST & 

NORTH-EAST 

INDIA

51.4 84.7 -39% 770 938.7 -18%

NORTH-WEST 

INDIA 57.8 50.2 +15% 414.6 408.7 +1%

CENTRAL 

INDIA 138 68 +103% 838.5 674.7 +24%

SOUTH 

PENINSULA 19.9 44.7 -55% 612.7 477.1 +28%

Country as a 

whole 76.3 60.6 +26% 652.9 596.2 +10%

Rainfall (in cm):today

 Himachal Pradesh: Kangra Dist.- Kangra 22, Dharmsala 18, Palampur 9;

 Gangetic West Bengal: Durgapur-17, Panagarh-13, Purulia-8, Simulia-8, Gheropara-7;

 Odisha: Gop (Puri) 12, Paradeep Cwr (Jagatsinghpur) 11, Kantamal (Boudhgarh) 11, Phiringia (Kandhamal) 

9, Angul (Angul) 9, Deogarh (Deogarh) 9, Phulbani (Kandhamal) 9, Mohakalapada (Kendrapara) 9, 

Boudhgarh (Boudhgarh) 8, K Nuagaon (Kandhamal) 8, Batagaon (Sambalpur) 8, Jujumura (Sambalpur) 7, Athmalik (Angul) 7, Tensa (Sundargarh) 7, Kujanga (Jagatsinghpur) 7, Rajnagar (Kendrapara) 7;

 Tamil Nadu: Dindigul (dist. Dindigul) 10, R. S. Mangalam (dist. Ramanathpuram) 10, Kolli Dam (dist. 

Mayiladuthurai) 7;

 Jharkhand: Dhanbad: Maithon-9 & Panchet-8;

 Coastal Andhra Pradesh: Palakonda (dist Srikakulam) 8.


असल बात न्यूज़

सबसे तेज, सबसे विश्वसनीय 

 पल-पल की खबरों के साथ अपने आसपास की खबरों के लिए हम से जुड़े रहे , यहां एक क्लिक से हमसे जुड़ सकते हैं आप

https://chat.whatsapp.com/KeDmh31JN8oExuONg4QT8E

...............

................................

...............................

असल बात न्यूज़

खबरों की तह तक, सबसे सटीक , सबसे विश्वसनीय

सबसे तेज खबर, सबसे पहले आप तक

मानवीय मूल्यों के लिए समर्पित पत्रकारिता