Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


इन चीजों को दही के साथ मिलाकर सेवन करने से सेहत को मिलते हैं गजब के फायदे

  नई दिल्ली .  रोजाना दही का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते है। दही एक सुपर फूड है। दही में विटामिन, प्रोटीन और कैल्शियम भरपूर मा...

Also Read

 


नई दिल्लीरोजाना दही का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते है। दही एक सुपर फूड है। दही में विटामिन, प्रोटीन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। साथ ही इसमें लैक्टोज, आयरन और फास्फोरस के गुण भी मौजूद होता है, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके अलावा दही में गुड बैक्टीरिया मौजूद होते है, जो डाइजेशन सिस्टम ठीक रखने में मदद करते है। लेकिन क्या आपको पता है कई चीजें ऐसी भी जिसको दही के साथ मिलाकर खाने से सेहत को दोगुने लाभ मिलते है। जी हां, कई ऐसी चीजें है जिनका सेवन दही के साथ करने से लाभ दोगुने बढ़ जाते है।

दही के साथ करें इन चीजों का सेवन

1. दही के साथ शहद
दही के साथ शहद का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। दही और शहद में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो घाव को भरने में मदद करते हैं। इसलिए दही में शहद मिलाकर खाने से मुंह के छाले को ठीक करने में मदद मिलती है। साथ ही ये पेट को भी ठंडा करता है।

2. दही के साथ चीनी
दही के साथ चीनी का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। दही में चीनी मिलाकर खाने से कफ की समस्या दूर होती है। साथ ही इससे शरीर को इंस्टेंट एनर्जी भी मिलती है।

3. दही के साथ जीरा
दही के साथ जीरा का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। दही में भूना हुआ जीरा का पाउडर मिलाकर खाने से वजन को कम करने में मदद मिलती है। नियमित रूप से ऐसा करने से आपको फर्क दिखने लगेगा।

4. दही के साथ अजवाइन
दही के साथ अजवाइन का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। दही में अजवाइन मिलाकर खाने से दांत के दर्द, मुंह के छालों और दांतों की समस्या से निजात मिलती है।