नई दिल्ली, छत्तीसगढ़। असल बात न्यूज़।। मानसून की सक्रियता पूरे देश में फिर से बढ़ रही है। इसकी छत्तीसगढ़ में भी सक्रियता बढ़ती जा रही है। ...
नई दिल्ली, छत्तीसगढ़।
असल बात न्यूज़।।
मानसून की सक्रियता पूरे देश में फिर से बढ़ रही है। इसकी छत्तीसगढ़ में भी सक्रियता बढ़ती जा रही है। इसके चलते छत्तीसगढ़ में जगह-जगह स्थानों पर फिर से बारिश शुरू होने की संभावना है। इस बारिश से लोगों को गर्मी से निजात मिलने की संभावना है।
छत्तीसगढ़ राज्य में पिछले लगभग एक सप्ताह से बारिश ना के बराबर हो रही है। इसके चलते दिन में गर्मी पड़ने लगी है तथा रात में उमस बढ़ जाती है। उमस भरी गर्मी से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तथा लोग फिर से बारिश होने का इंतजार कर रहे हैं।
पूरे देश में मानसून ने अब करवट बदला है। वैसे केरल, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु इत्यादि राज्य में पहले से बारिश हो रही है। छत्तीसगढ़ में पिछले सप्ताह भर से मानसून की सक्रियता नहीं दिख रही थी। छत्तीसगढ़ राज्य में वैसे सावन के महीने में अच्छी बारिश हुई है