Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


भारत में खूब फेमस हैं गणपति बप्पा के ये मंदिर, इनमें से कितनी जगह के आपने किए हैं दर्शन

  नई दिल्ली. 10 दिन का गणेश उत्सव बस कुछ ही दिन में शुरू होने वाला है। भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दौरान बप्पा के जन्म क...

Also Read

 


नई दिल्ली. 10 दिन का गणेश उत्सव बस कुछ ही दिन में शुरू होने वाला है। भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दौरान बप्पा के जन्म को चिह्नित करते हैं। इस साल ये 31 अगस्त  को है। इस त्योहार को महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, गोवा और केरल सहित दूसरे कई राज्यों में बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है। लोग इस त्योहार के दौरान भगवान गणेश की मूर्तियों को अपने घरों में लाते हैं, व्रत करते हैं, टेस्टी पकवान तैयार करते हैं। अगर आप भी गणेश चतुर्थी मना रहे हैं, तो आपको उनका आशीर्वाद लेने के लिए प्रसिद्ध भगवान गणेश मंदिरों में जाने पर विचार करना चाहिए। यहां हम कुछ फेमस मंदिरों के बारे में बता रहे हैं जहां आप परिवार और दोस्तों के साथ गणपति बप्पा के दर्शन के लिए जा सकते हैं।

1) श्रीमंत दगदूशेठ हलवाई गणपति मंदिर, पुणे-  दगडूशेठ गणपति ट्रस्ट महाराष्ट्र में सबसे बड़े ट्रस्टों में से एक है और हर साल एक लाख से ज्यादा तीर्थयात्रियों का स्वागत करता है। मंदिर की वेबसाइट के अनुसार, इस जगह से रोचक इतिहास जुड़ा हुआ है। भगवान गणेश के इस मंदिर की स्थापना श्री दगडूशेठ हलवाई और उनकी पत्नी लक्ष्मीबाई ने की थी जब उन्होंने प्लेग महामारी में अपने बेटे को खो दिया था।

2) आदि विनायक मंदिर, तमिलनाडु- आदि विनायक भगवान गणेश का एक रूप है, जो हिंदू देवता को उनके पिता, भगवान शिव द्वारा सिर काटे जाने से पहले एक मानव सिर के साथ चित्रित करता है। इस रूप में, भगवान गणेश एक कुल्हाड़ी, एक रस्सी, एक मोदक और एक कमल धारण करते हैं।

3) सिद्धिविनायक मंदिर, मुंबई- श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर देश के सबसे फेमस भगवान गणेश मंदिरों में से एक है। गणेश चतुर्थी उत्सव के दौरान, यह मंदिर भक्तों से भरा होता है। सिद्धिविनायक मंदिर को इस दिन के लिए फूलों और लाइट से सजाया जाता है।

4) श्री डोड्डा गणपति मंदिर, बैंगलोर- श्री डोड्डा गणपति मंदिर बसवनगुडी में बुल टेम्पल रोड पर स्थित है। यहां 18 फीट लंबी भगवान गणेश की मूर्ति है जिसकी चौड़ाई 16 फीट है। गणेश चतुर्थी के दौरान, मंदिर को खूबसूरती से सजाया जाता है।