Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


दंतेवाड़ा के तुमकपाल में सड़क पर मिला युवक का शव मौके पर मिला पर्चा

  दंतेवाड़ा.  छत्‍तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में एक बार फिर नक्सली दहशत देखने को मिली है। जिले के कटेकल्याण थाना क्षेत्र के तुमकपाल के गुडसे चौक प...

Also Read

 


दंतेवाड़ा.  छत्‍तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में एक बार फिर नक्सली दहशत देखने को मिली है। जिले के कटेकल्याण थाना क्षेत्र के तुमकपाल के गुडसे चौक पर युवक का शव मिला है। युवक किस गांव का रहने वाला है इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। शव के पास पर्चे मिले हैं उस पर बुधराम मारकाम पुलिस का मुखबिर लिखा हुआ है। जानकारी के अनुसार मृतक के हाथों में रस्सी बंधी हुई है। शरीर में चोट के निशान भी दिख रहे हैं। बीच सड़क में पड़े शव की पहचान करने गुडसे, तुमकपाल, कटेकल्याण सहित आसपास के गांव के लोग जुटे थे, पर शव की पहचान नहीं हो पाई है।

घटना नक्सली या आपसी रंजिश जांच का विषय

कटेकल्याण एरिया कमेटी के नाम से फेंके गए पर्चे में लिखा हुआ है, मृतक डीआरजी जवानों के संपर्क में रहता था। कटेकल्याण क्षेत्र में डीआरजी जवानों को भेजता था। युवक की हत्या के बाद पर्चा फेंका गया है। यह घटना नक्सली वारदात है या आपसी रंजिश का मामला है। इसका खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा।

दंतेवाड़ा जिले में डीआरजी जवानों के द्वारा लगातार आपरेशन किए जा रहे हैं। महीने भर के अंदर पांच लाख के इनामी नक्सली मारे गए थे। कटेकल्याण क्षेत्र में पुलिस के बढ़ते दबाव के चलते नक्सलियों ने हत्या की घटना को अंजाम देकर दहशत फैलाने की कोशिश की है।

इस घटना पर एसपी से सिदार्थ तिवारी ने कहा, कटेकल्याण क्षेत्र में शव मिला है। अभी शव की पहचान नहीं हो पाई है। युवक किस गांव का है इसकी पहचान को लेकर पार्टी रवाना की गई है।