झारखंड के दुमका में एकतरफा प्यार में मुस्लिम लड़ने ने हिंदू लड़की को जलाकर मार डाला। इसके बाद से इलाके में तनाव है। हिंदू संगठनों के साथ...
झारखंड के दुमका में एकतरफा प्यार में मुस्लिम लड़ने ने हिंदू लड़की को जलाकर मार डाला। इसके बाद से इलाके में तनाव है। हिंदू संगठनों के साथ ही भाजपा ने सरकार ने हंगामा किया है। इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है। भाजपा का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी को नाबालिग बताने की कोशिश की है। घटनाक्रम पिछले मंगलवार का है। तब 19 साल के शाहरुख हुसैन ने 19 साल की अंकिता पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी थी। बाद में गंभीर रूप से झुलसी युवती ने दम तोड़ दिया। मरने से पहले दिन गए बयान में अंकिता ने बताया कि शाहरुख ने उसके सामने प्यार का इजहार किया था, जिसे उसने ठुकरा दिया था।
इसके बाद से शाहरुख उसे परेशान कर रहा था। 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली युवती के परिजन ने शाहरुख के परिजन से भी बात की थी। तब लड़के को समझा दिया गया था, लेकिन उसने घर में सोते समय रात के अंधेरे में लड़की पर हमला कर दिया। मरने से पहले अंकिता की मांग की थी कि शाहरुख को मौत की सजा मिलना चाहिए। पूरे मामले को लेकर हिंदू संगठन विरोध कर रहे हैं।
आरोपी के माथे पर शिकन नहीं
पुलिस ने आरोपी शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जब उसे ले जा रही थी, तब उसके माथे जरा भी पछतावा नहीं था। उल्टा वह अकड़ दिखा रहा था। इसका वीडियो भी सामने आया है। मामले में शामिल एक अन्य आरोपी छोटू खान को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
अंकिता को दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बाद में उसे रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई। रिम्स के प्रवक्ता डॉ राजीव रंजन ने कहा ' मरीज 45 प्रतिशत जल गई थी और उसकी मृत्यु का कारण कार्डियो-श्वसन विफलता है।'