Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


पार्वती उफान पर चंबल खतरे के निशान के पास सबलगढ़ अंबाह के कई गांव बने टापू

    ग्वालियर. ग्वालियर चंबल अंचल में भले ही वर्षा कम हुई है, लेकिन समीपवर्ती राज्याें एवं जिलाें में तेज वर्षा हाेने से अंचल पर बाढ़ का सं...

Also Read

  


ग्वालियर. ग्वालियर चंबल अंचल में भले ही वर्षा कम हुई है, लेकिन समीपवर्ती राज्याें एवं जिलाें में तेज वर्षा हाेने से अंचल पर बाढ़ का संकट मंडराने लगा है। चंबल नदी खतरे के निशान के बहुत पास है। जिससे सबलगढ़ और अंबाह क्षेत्र के कई गांव टापू बन चुके हैं। वहीं पार्वती नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। जिसके कारण काेटा, बारां के बाद सवाई माधाेपुर मार्ग भी बंद हाे गया है।

मुरैनाः चंबल खतरे के निशान से 1 मीटर दूर है। राजघाट पर चंबल का जलस्तर 137 मीटर पर पहुंच गया है, यहां खतरे का निशान 138 मीटर है। हर घंटे डेढ़ फीट पानी बढ़ रहा है। जिससे चंबल का जलस्तर तेजी से बढ़ता जा रहा है। प्रशासन हाई अलर्ट मोड पर है, क्योंकि कोटा बैराज बांध के अलावा पार्वती और सिंधु नदियों का पानी भारी मात्रा में चंबल में आ रहा है। चंबल के उफान पर हाेने के कारण सबलगढ़ से लेकर अंबाह क्षेत्र तक कई गांव टापू बन गए हैं।

पार्वती खतरे के निशान के ऊपरः मालवा-निमाड़ क्षेत्र में हो रही मूसलाधार वर्षा के चलते पार्वती नदी भी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। वर्तमान में खातोली पुल पर करीब 35 से 38 फीट पानी है, वहीं कुहांजापुर पुल पर करीब 23 फीट पानी है। कोटा बैराज के सभी गेट खोल दिए जाने से चंबल नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। चंबल 200.6 मीटर पर बह रही है, जबकि खतरे का निशान 199.50 मीटर है। कोटा और बारां के बाद सवाई माधोपुर मार्ग भी बंद हाे गया है। पार्वती और चंबल नदी के राैद्र रूप को देखकर प्रशासन हाई अलर्ट मोड पर है। दोनों जगह प्रशासन ने बाढ़ राहत दल तैनात किए गए हैं।

शिवपुरीः जिले में दाे दिन से लगातार वर्षा हो रही है। कोलारस विधानसभा क्षेत्र में दो दर्जन गांव बुरी तरह से प्रभावित हैं। सिंध का पानी गांव में अंदर आने लगा है। पचावली क्षेत्र में कई बस्तियां डूब गई हैं। हजारों लोग अपने गांव छोड़कर सुरक्षित जगहों पर चले गए हैं। मौसम विभाग ने आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यदि आज भी तेज वर्षा हुई तो बदरवास और पचवाली क्षेत्र में स्थिति बिगड़ सकती है। कोलारस के अतिरिक्त नरवर के पनघटा में भी सिंध अपनी सीमा से बाहर निकलकर रहवासी क्षेत्र में आ रही है।

श्योपुरः चंबल नदी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गई है। चंबल नदी का पानी कई गांव में घुस गया है, चंबल नदी किनारे बसे सामरसा गांव को खाली करा लिया गया है। चंबल नदी के राैद्र रूप को देखते हुए प्रशासन ने 28 गांव में अलर्ट जारी किया है। एसडीएम व तहसीलदार मौके पर पहुंच गए हैं।