राजस्थान हाईकोर्ट ने कुछ समय पहले 2756 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिये जूनियर ज्यूडीशियल असिस्टेंट, जूनियर असिस्टें...
राजस्थान हाईकोर्ट ने कुछ समय पहले 2756 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिये जूनियर ज्यूडीशियल असिस्टेंट, जूनियर असिस्टेंट और क्लर्क ग्रेड टू के खाली पदों को भरा जाएगा। इन पदों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। आवेदन करने की लास्ट डेट 22 सितंबर 2022 है। आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट hcraj.nic.in पर विजिट करना होगा।
वैकेंसी डिटेल्स
पद का नाम | पदों की संख्या |
---|---|
क्लर्क | 2058 |
जूनियर ज्यूडीशियल असिस्टेंट | 320 |
जूनियर असिस्टेंट | 378 |
कुल पदों की संख्या | 2756 |
योग्यता
राजस्थान हाईकोर्ट भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही कंप्यूटर की जानकारी जरूरी है।
सिलेक्शन प्रोसेस
कैंडिडेट्स का सिलेक्शन रिटन एग्जाम के माध्यम से किया जाएगा। इस एग्जाम के लिए तारीखों की जानकारी अलग से नोटिफिकेशन जारी करके दी जाएगी।
सैलरी
राजस्थान हाईकोर्ट में भर्ती के लिए सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को दो महीने के ट्रेनिंग पीरियड पर रहना होगा। इस दौरान उन्हें 14,600 रुपए प्रति महीने सैलरी दी जाएगी। इसके बाद 20,800 रुपए से लेकर 65900 रुपए के बीच सैलरी रहेगी।