Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


पार्षद निधि की राशि से स्वर्ग रथ खरीदने का निश्चय

  पार्षद निधि की राशि से समाज सेवा की  की अभिनव पहल  दिवंगतों को मुक्तिधाम पहुंचाने पार्षद द्वय की निधि से निगम खरीदेगा स्वर्गरथ  रिसाली, भि...

Also Read

 

पार्षद निधि की राशि से समाज सेवा की  की अभिनव पहल 

दिवंगतों को मुक्तिधाम पहुंचाने पार्षद द्वय की निधि से निगम खरीदेगा स्वर्गरथ 


रिसाली, भिलाई।

असल बात न्यूज़।। 

नगर निगम रिसाली के महापौर परिषद के सद्स्य चन्द्रभान सिंह ठाकुर और गोविन्द चतुर्वेदी ने पार्षद निधि की राशि, सामाजिक सरोकार पर खर्च करने का निश्चय किया है। इस राशि से रिसाली निगम  स्वर्गरथ शव वाहन खरीदेगी। इस कार्य के लिए लगभग 16 लाखों का खर्च किया जाएगा। क्षेत्रीय विधायक व गृह, लोकनिर्माण विभाग के मंत्री ताम्रध्वज साहू के मार्गदर्शन पर पार्षद द्वय ने यह निर्णय लिया।

पार्षद निधि की राशि आमतौर पर  क्षेत्र के विकास और  मतदाताओं व आमजनों को सुविधाएं देने में खर्च की जाती है। उक्त दोनों पार्षदों के द्वारा अपने विकास निधि की राशि से स्वर्ग रथ खरीदने का जो निर्णय किया गया है उसे बिरला कार्य माना जा रहा है। बिरले ही है जो दिवंगत हुए लोगों को ससम्मान सतगति देने और शोक संतप्त परिवार को राहत पहुंचाने कार्य योजना तैयार करते है। पार्षदों ने स्वर्गरथ की खरीदी करने पार्षद निधि से 8-8 लाख रूपए देने की औपचारिकता पूरी की है।

आयुक्त को दिया सहमति पत्र

नगर पालिक निगम रिसाली के आयुक्त आशीष देवांगन ने बताया कि पार्षद द्वय ने संयुक्त रूप से 16 लाख रूपए से स्वर्गरथ खरीदने स्वीकृति पत्र सौंपा है। वर्तमान में रिसाली में केवल एक स्वर्गरथ है। कई बार एक ही समय में एक से अधिक स्थान से स्वर्गरथ का डिमांड आने से विषम परिस्थिति का सामना करना पड़ता है। दो स्वर्गरथ होने से समस्या नहीं होगी

छोटी दीपावली के पहले होगी व्यवस्था

खास बात यह है कि क्षेत्रीय विधायक व लोक निर्माण विभाग मंत्री ताम्रध्वज साहू के रिसाली प्रवास दौरान नागरिक कई बार स्वर्गरथ की मांग कर चुके थे। इसी मांग को पूरा करने पार्षद द्वय ने सर्व सुविधा युक्त स्वर्गरथ खरीदने पहल की। महापौर परिषद के दोनों सद्स्य ने आयुक्त से अनुरोध किया है कि छोटी दीपावली से पहले स्वर्गरथ खरीदने की प्रक्रिया पूरी की जाए। एमआईसी सद्स्य ने स्वर्गरथ में सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने कहा है।