नई दिल्ली. असल बात न्यूज़।। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में आज मतदान हो रहे है। वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच मुकाब...
नई दिल्ली.
असल बात न्यूज़।।
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में आज मतदान हो रहे है। वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच मुकाबला है। सुबह 10 बजे से वोटिंग शुरू हो जाएगी और शाम 4 बजे वोट डाले जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस समितियों (पीसीसी) के 9000 से अधिक प्रतिनिधि गुप्त मतदान के जरिए पार्टी के नए अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। 19 अक्टूबर को परिणाम जारी किए जाएंगे। कांग्रेस पार्टी के 137 साल के इतिहास में छठी बार चुनावी मुकाबला होने जा रहा है। ऐसा पहली बार होगा जब कांग्रेस में 24 साल बाद नेहरू-गांधी परिवार के बाहर से कोई अध्यक्ष बनेगा।
22 साल बाद हो रहे चुनाव में 9000 से अधिक कांग्रेस डेलिगेट्स वोटिंग करेंगे। देशभर में 36 मतदान केंद्र बनाए गए हैं और 67 बूथ हैं। इनमें 6 बूथ उत्तर प्रदेश में होंगे। एक बूथ पर 200 वोट डाले जाएंगे। इसी के साथ पार्टी को एक गैर गांधी अध्यक्ष मिलेगा। AICC महासचिव, राज्य प्रभारी, संयुक्त सचिव अपने गृह राज्य या एआईसीसी मुख्यालय में वोट डाल सकते हैं।
कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार दोपहर करीब 12 बजे सुबह 24 अकबर रोड पार्टी हेडक्वॉर्टर में मतदान करेंगी। वहीं राहुल गांधी सहित 47 डेलिगेट्स कर्नाटक के बेल्लारी में वोटिंग करेंगे। राहुल यहां भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हैं। थरूर केरल के तिरुवनंतपुरम में और खड़गे कर्नाटक के बेंगलुरु में वोट डालेंगे।