Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


भिलाई । असल बात न्यूज़।।  ललित कला अकादमी, केन्द्रीय संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार नई दिल्ली के सदस्य द्वारा समकालीन भारतीय कलाजगत में उल्ले...

Also Read

भिलाई ।

असल बात न्यूज़।। 

ललित कला अकादमी, केन्द्रीय संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार नई दिल्ली के सदस्य द्वारा समकालीन भारतीय कलाजगत में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कलाकारो एवं साहित्यकारो को सम्मानित किया गया। इन कलाकारो एवं साहित्यकारो का दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल ने उनके निवास पर सम्मानित किया गया।

 दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल जी के निज निवास सेक्टर 5 भिलाई में सुबह 10 बजे इस राष्ट्रीय कलापुरोधा एवं साहित्यपुरोधा सम्मान 2023 के अंतर्गत सांसद विजय बघेल ने सम्मान पत्र शाल श्रीफल भेंटकर कला साधकों का सम्मान किया।

बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में आयोजित इस भव्य समारोह में  सांसद विजय बघेल जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि साहित्यकार भारत रत्न स्व अटल बिहारी वाजपेई जी भी रहे हैं जो कवि भी थे। जिन्होंने हमें छत्तीसगढ़ राज्य प्रदान किया। कला हम सभी के दिलों में जोत जलाती है और प्राचीन काल में बुद्ध वाणी की कल्पना करें जब भारत देश  आजाद नहीं हुआ था। आजादी की लड़ाई में भी भी साहित्य और कला की आंदोलन में भूमिका थी। आजादी की लड़ाई में भी साहित्य और कलाकारो ने क्रान्ति को ताकत दी थी। सबको जोड़ने में भारत और छत्तीसगढ़ को उंचाई पर ले जाने मे साहित्यकार कवि कलाकारो की भूमिका सराहनीय रही है। वे बिना खुन ख़राबे के आंदोलन को मूर्त रूप देते है। अटल बिहारी वाजपेई ने देश की तस्वीर तकदीर बनाने का आव्हान किया था। उनसे हम प्रेरणा लें।

 इस अवसर पर कला से जुड़े संगीतकार सुधाकर शेवलीकर, कीर्ति माधव व्यास, लता मंगेशकर से गीत गवाने वाले इकलौते छत्तीसगढ़ीया संगीतकार मदन शर्मा, दुष्यंत हरमुख, रजनी रंजक, रूपा साहु, प्रख्यात साहित्यकार दुर्गा प्रसाद पारकर, महेश चंद्र शर्मा, डॉ शिवनारायण देवांगन, भावना पाण्डेय, मोहम्मद जाकिर हुसैन, घनश्याम पारकर,  प्रसिद्ध चित्रकार हरीसेन, शत्रुधन स्वर्णकार, बी एल सोनी, ब्रजेश तिवारी, जी.के. निर्मलकर, उमाकांत ठाकुर, मनीष ताम्रकार, प्रवीण कालमेघ, राजेंद्र सुनारिया, वास्तुकार एल सिद्दीकी, मेनका वर्मा का सम्मान किया गया। धन्यवाद ज्ञापन मूर्तिकार अंकुश देवांगन ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कलाप्रेमी मौजूद थे।