लालकिला प्रांगण में किया जा रहा है छह दिवसीय आयोजन गढ़ कलेवा में बिखर रही छत्तीसगढ़ी व्यंजन की खुशबू रायपुर . देश की संस्कृति व पर्यटन...
लालकिला प्रांगण में किया जा रहा है छह दिवसीय आयोजन
गढ़ कलेवा में बिखर रही छत्तीसगढ़ी व्यंजन की खुशबू
रायपुर .
पर्व में विभिन्न राज्यों के व्यंजन से लेकर भारत की संस्कृति व कला की झलक देखने को मिल रही है। छत्तीसगढ़ द्वारा भी भारत पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जा रहा है। प्रदेश की कला और संस्कृति के साथ ही स्टालों के माध्यम से राज्य के पर्यटन स्थलों को भी प्रदर्शित किया जा रहा है। यहां बने गढ़ कलेवा में स्थानीय व्यंजन की खुशबू भी बिखर रही है। भारत पर्व में आने वाले आगंतुकों द्वारा जमकर स्वाद लिया जा रहा है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ की हस्तशिल्प व हथकरघा की भी झलक देखने को मिल रही है। यहाँ लगे स्टालों से लोग जमकर खरीदारी भी कर रहे हैं।