Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


नशे में धुत महिला ने मचाया हंगामा, 14 लाख की स्मैक के साथ पकड़ाया तस्कर

   ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर और चंबल (Gwalior chambal) अंचल में बदमाशों के हौसले बुलंद है। पुलिस प्रशासन की सख्ती और सीएम शिवराज (CM...

Also Read

 


 ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर और चंबल (Gwalior chambal) अंचल में बदमाशों के हौसले बुलंद है। पुलिस प्रशासन की सख्ती और सीएम शिवराज (CM Shivraj) मामा का बुलडोजर चलने के बाद भी अपराध में पूरी तरह अंकुश नहीं लग पा रहा है। ऐसा ही ग्वालियर जिले में तीन अलग-अलग घटना सामने आई है। पहली घटना शराब के नशे में धुत महिला द्वारा हंगामा (ruckus by an inebriated woman) का है। दूसरी घटना शादी समारोह (wedding ceremony) में हर्ष फायरिंग (Harsh firing) और तीसरी घटना स्मैक तस्करी (smack smuggling) की है।

शहर में नशे में धुत एक महिला द्वारा जमकर हंगामा मचाया गया है। नशे में मदमस्त महिला ने युवक के साथ न सिर्फ झूमा झटकी की बल्कि गाली गलौज भी की। बताया जाता है कि महिला और युवक दोनों एक दूसरे से परिचित थे। महिला के हंगामे के बाद युवक हाथ छुड़ाकर भाग गया। घटना गोविंदपुरी इलाके के एक मॉल में हुई है। लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

इधर एक अन्य घटना में 14 लाख रुपए की स्मैक के साथ तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। मामले में थाटीपुर निवासी तस्कर रईस अली को गिरफ्तार किया है। रात 11 बजे सन सिटी के खंडहर के पास से उसे पकड़ा गया है। गोले का मंदिर पुलिस गिरफ्तार कर आरोपी से पूछताछ कर रही है।

ग्वालियर चंबल अंचल में शादी में हर्ष फायरिंग की घटनाएं थम नहीं रही है। शादी समारोह के दौरान एक युवक हर्ष फायरिंग करता नजर आ रहा है। इस दौरान युवक ने सैकड़ों लोगों के बीच एक के बाद एक 5 हर्ष फायर किए। हर्ष फायर का वीडियो सोशल अकाउंट पर पोस्ट किया है। वीडियो डबरा अंचल की शादी समारोह का बताया जाता है।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।