Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है महाशिवरात्रि का पर्व, मंदिरों में सुबह से ही शिव भक्तों की भारी भीड़

रायपुर, दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर। असल बात न्यूज़।।   शिवरात्रि का महापर्व आज देशभर में अत्यंत भक्ति पूर्ण श्रद्धा भाव और धूमधाम  से मनाया जा र...

Also Read

रायपुर, दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर।

असल बात न्यूज़।।

 शिवरात्रि का महापर्व आज देशभर में अत्यंत भक्ति पूर्ण श्रद्धा भाव और धूमधाम  से मनाया जा रहा है। हर जगह मंदिरों में आज सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ दिख रही है। भगवान शिव की इस दिन विशेष पूजा अर्चना की जा रही है। भगवान भगवान शिव जी का दुग्ध अभिषेक जलाभिषेक इत्यादि कर रहे हैं। सुबह से ही लोगों की मंदिरों में कतारे देखी जा रही है। बताया जा रहा है कि इस बार पूजा में ऐसा संयोग बना है जो सात सदियों में कभी नहीं बना है। देवबलोदा प्राचीन शिव मंदिर में भव्य महाशिवरात्रि पर्व  धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है।

महाशिवरात्रि पर वैसे तो पूरे दिन ही पूजा की जा सकती है। लेकिन बताया गया है कि शुभ मुहूर्त में पूजा करना चाहते है तो  सुबह 8 बजकर 22 मिनट से सुबह 9 बजकर 46 मिनट तक पूजा की जा सकती है। शुभ मुहूर्त में की गई पूजा विशेष फलदायक होती है। इसके बाद  शाम को 6 बजकर 15 मिनट से शाम 7 बजकर 50 मिनट के बीच के समय को भी शुभ मुहूर्त बताया गया है जिसमें विशेष पूजा की जा सकती है। 

हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि व्रत का विशेष महत्व है। देशभर में इस पर्व को बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का व्रत रखा जाता है। महाशिवरात्रि मनाने के पीछे दो कथाएं प्रचलित है। जिसके अनुसार आज के दिन माता पार्वती और भगवान शिव का विवाह हुआ था। वहीं, दूसरी पौराणिक कथा के अनुसार, फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को महानिशीथ काल में भगवान शिव करोड़ों सूर्यों के समान प्रभाव वाले लिंग रूप में प्रकट हुए थे। आज के दिन भगवान शिव की विधिवत पूजा करने के साथ व्रत रखने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। 


देवबलोदा प्राचीन शिव मंदिर में भव्य महाशिवरात्रि पर्व

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर महादेव की पावन देवनगरी देवबलोदा प्राचीन शिव मंदिर में 13 फरवरी से 17 फरवरी तक शिवमहापुराण एवं रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है l आयोजन में मुख्य अतिथि विजय बघेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिव महापुराण सुनने मात्र से मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है और जीवन धन्य हो जाता है l मनुष्य योनि में जन्म लेकर इस जीवन को गंगापार लगाने के लिए शिव जी महिला उनकी स्तुति अनिवार्य है l भगवान भोलेनाथ हर जीव जंतु की रक्षा करने वाला देव है l भगवान शिव की लीला अपरमपार है l शिव सरल है शिव महिमा है शिव संस्कार है शिव शक्ति है, शिव देव के देव है l
  इस यज्ञ में संतसदाणी दरबार के युधिष्ठिर महाराज पहुंचे हैं l यहां पदत्व धर्म ज्ञान ग्राम देवबलोदा ढाई हजार रुद्राक्ष से निर्मित शिवलिंग प्राचीन रुप में विराजमान हैं प्राचीन शिव मंदिर में गंगा आरती आदिनाथ का भस्म आरती सम्पन्न हुआ। साथ ही शिव जी का भव्य बारात एवं कलश यात्रा सम्पन्न हुआ भक्त जनों शिव भक्त की अपार श्रद्धा का जनसैलाब देखने को मिला। इस कार्यक्रम का आयोजन ग्राम वासियों के सहयोग के रूप व सहयोग के साथ आयोजन समिति महादेव सेवा संगठन एवं नवोदय नवयुवक संगठन ग्राम देवबलोदा के द्वारा किया जाता है। 
 इस अवसर पर अध्यक्ष ललित यादव, भीखम साहु, डीकेस वर्मा, रवि सेन, दिवाकर सेन, अंगत योगेश, मनिष राजु पाली, रोहित यादव, कोमल साहु, दीपक, मुकेश साहु, इन्दु पटेल सहित हजारों की संख्या में भक्त गण उपस्थित थे ।