Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


भाजपा नेताओं के सुनियोजित हत्याकांड के विरोध में 17 को छत्तीसगढ़ जाम

  रायपुर। असल बात न्यूज़।।   प्रदेश में कांग्रेस सरकार की शह पर षडयंत्र पूर्वक, सुनियोजित तरीके से लक्ष्य करके भारतीय जनता पार्टी के नेता, क...

Also Read

 

रायपुर।

असल बात न्यूज़।। 

 प्रदेश में कांग्रेस सरकार की शह पर षडयंत्र पूर्वक, सुनियोजित तरीके से लक्ष्य करके भारतीय जनता पार्टी के नेता, कार्यकर्ताओं की हत्या किए जाने के विरोध में भाजपा द्वारा 16 फरवरी को बस्तर मुख्यालय जगदलपुर में रैली निकालकर आईजी कार्यालय के सामने धरना और प्रदर्शन किया जाएगा। 17 फरवरी को बस्तर के 12 विधानसभा क्षेत्र छोड़कर प्रदेश के  सभी 78 विधानसभा क्षेत्र में मंडल स्तर पर दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक प्रदेश की 400 से अधिक सड़कें जाम की जाएंगी।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की लगातार हत्या हो रही है। सरकार कोई संज्ञान नहीं ले रही है। भाजपा के बलिदानी कार्यकर्ताओं की शहादत पर ओछी राजनीति की जा रही है। सरकार में बैठे लोग भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या की बढ़ती वारदातों पर परदा इसलिए डाल रहे हैं क्योंकि पटकथा इन्हीं की लिखी हुई है। राजनीतिक षड्यंत्र के दौर में लगातार रक्तपात के मामलों में बलिदान देने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। यह षड्यंत्र की राजनीति चुनाव प्रभावित करने के लिए की जा रही है। साफ तौर पर षड्यंत्र की बू आ रही है। लेकिन भाजपा के कार्यकर्ता इसका डटकर मुकाबला कर रहे हैं।


प्रदेश भाजपा महामंत्री केदार कश्यप ने कहा कि कांग्रेस द्वारा  षडयंत्र पूर्वक जिस तरह से सुनियोजित तरीके से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को निशाने पर लिया जा रहा है, उनकी हत्या हो रही है, इससे पूरा प्रदेश अशांत है , आम जनता में भय व्याप्त है ,राज्य की राजधानी तक सुरक्षित नहीं है।  उन्होंने कहा षडयंत्र पूर्वक लोकतंत्र की आवाज दबाने का यह प्रयास भारतीय जनता पार्टी सफल नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार और उनके अधिकारी समझ लें कि जब-जब लोकतंत्र के हरण का प्रयास हुआ, लोकतंत्र को दबाने की कोशिश की गई तब तब जनता ने इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया और आतताई सत्ता को उखाड़ फेंका है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी भी अपने इतिहास से सबक नहीं लेती। वह  पहले जिस तानाशाही और षड्यंत्रकारी राजनीति के कारण धराशायी हुई है, वैसे ही अब ध्वस्त होने वाली है। छत्तीसगढ़ में क्रांतिकारी परिवर्तन होगा। इस नकारा सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने भाजपा पूरे प्रदेश में आम जनता के साथ सड़क पर उतर रही है।