Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


साथ में दारू पीने के बाद फिर हत्या, तीन दिनों के भीतर दूसरी घटना

  दुर्ग,भिलाई। असल बात न्यूज़।।   साथ में बैठकर शराब पीने के बाद मामूली विवाद पर दुर्ग शहर में तीन दिन पहले हत्या और एक युवक को गंभीर रूप से...

Also Read

 दुर्ग,भिलाई।

असल बात न्यूज़।।  

साथ में बैठकर शराब पीने के बाद मामूली विवाद पर दुर्ग शहर में तीन दिन पहले हत्या और एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर देने की घटना हुई थी वैसे ही, शराब पीने के बाद फिर एक हत्या की घटना हो गई है।यह घटना रूआबांधा भिलाई की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात चार युवकों ने साथ में बैठकर दारु पी थी इसके बाद उन लड़कों में विवाद हो गया। और दुर्ग शहर में हुई घटना के जैसे ही तीन लड़कों ने मिलकर अपने एक दोस्त की निर्मलता पूर्वक हत्या कर दी। 

दारू पीने के बाद अपराध को अंजाम देने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है।इसमें हत्या और गंभीर रूप से घायल कर देने की घटना भी हो रही है। और अत्यंत दुखद बात और विडंबना है कि दोस्त ही साथ में बैठकर दारू पी रहे हैं और उनके बीच मामूली विवाद हो रहा है उसके बाद वे ही हत्या और जानलेवा हमले की घटना को अंजाम दे रहे हैं। कहा जा रहा है कि नशे में धुत होने की वजह से आरोपी समझ नहीं पाते कि ऐसी घटना को अंजाम देने के बाद उनका क्या होगा और वे इस तरह का कृत्य कर बैठ रहे हैं।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रात्रि मे मृतक एवं आरोपी गणों ने एक साथ शराब पी थी।, शराब पी रहे थे कि, किसी बात को लेकर अचानक झगड़ा  विवाद होने से आरोपीगण अपने पास रखे धारदार हथियार से मृतक के शरीर मे वार कर दिया जिससे मृतक की मृत्यु हो गयी है |

मृतक का नाम     धरम राज सोनानी पिता बिगनु सोनानी उम्र 24 साल निवासी गांधी चौंक रुआबांधा बस्ती भिलाई बताया गया है। घटना समय – 22.02.2023 के रात्रि करीबन 01.25 बजे की है।

घटनास्थल –   पंथी चौंक रुआबांधा भिलाई है।

 आरोपियों का नाम बाली जाल पिता स्व. पुरन जाल उम्र 20 साल निवासी सेक्टर 09 सड़क 32  बीकेडी 28 भिलाई ,सुमीत जाल पिता सुरज जाल उम्र 20 साल निवासी एमआईजी. ,       हुडको भिलाई  और  शंकर पिता भिखारी ताण्डी उम्र 23 साल निवासी सेक्टर 09 सडक 32 बीकेडी  17 भिलाई बनाया गया है।


                          आरोपी बाली जाल

-        

      
  Aaropi sumitjal 

 
आरोपी शंकर तांडी