रायपुर। असल बात न्यूज़।। यहां मामूली विवाद पर एक नवयुवक ने दूसरे को कैची से मार दिया जिससे अत्यधिक रक्तस्राव हो जाने से घायल की मृत्यु ...
रायपुर।
असल बात न्यूज़।।
यहां मामूली विवाद पर एक नवयुवक ने दूसरे को कैची से मार दिया जिससे अत्यधिक रक्तस्राव हो जाने से घायल की मृत्यु हो गई। आरोपी और मृतक दोनों की उम्र 19 साल के आसपास है। पुलिस ने आरोपी नवयुवक को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना 2 मार्च की थाना आजाद चौक क्षेत्रांतर्गत समता कॉलोनी स्थित कृष्णा एडलब्स के पास की है। रोहित यादव एवं प्रियांशु अग्रवाल के मध्य पुरानी विवाद एवं पैसों की लेन-देन की बात को लेकर विवाद हुआ था। रोहित यादव जो फुल सजावट का कार्य करता है। आरोप है कि उसने अपने पास रखे कैंची से प्रियांशु अग्रवाल के जांघ में वार कर दिया। अत्यधिक रक्त स्त्राव होने से अस्पताल में उपचार के दौरान प्रियांशु अग्रवाल पिता सुरेश अग्रवाल उम्र 19 साल निवासी समता कॉलोनी आजाद चौक रायपुर की मृत्यु हो गई।
पुलिस द्वारा आरोपी रोहित यादव पिता स्व. भरत प्रसाद यादव उम्र 19 साल निवासी जोरापारा मौदहापारा रायपुर को हिरासत में लेकर कार्यवाही की जा रही है।