भिलाई। असल बात न्यूज़।। पत्रकार कॉलोनी सुपेला भिलाई में होलिका दहन आज परंपरागत तरीके से किया गया। इस अवसर पर कॉलोनी वासियों ने एक-दूसरे ...
असल बात न्यूज़।।
पत्रकार कॉलोनी सुपेला भिलाई में होलिका दहन आज परंपरागत तरीके से किया गया। इस अवसर पर कॉलोनी वासियों ने एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी तथा सभी के सुख समृद्धि की कामना की।
होलिका पूजन के लिए कॉलोनी की सभी महिलाएं एकत्रित हुई थी। महिलाओं ने होलीका पूजा की। तथा युवाओं की टीम ने होलिका दहन के लिए सुबह से ही पूरी व्यवस्था संभाल ली थी।