डोसा बनाने के लिए उड़द की दाल और चावल को एक रात के लिए भिगोना पड़ता है। फिर इसे अच्छे से पीस कर पेस्ट बनाते हैं और कुछ घंटों के लिए फर्मे...
डोसा बनाने के लिए उड़द की दाल और चावल को एक रात के लिए भिगोना पड़ता है। फिर इसे अच्छे से पीस कर पेस्ट बनाते हैं और कुछ घंटों के लिए फर्मेंट करने के लिए रखा जाता है। ताकी इसमें खमीर अच्छा उठ जाए। कुल मिला कर डोसा खाने के लिए आपको काफी समय लग जाता है। ऐसे में हम यहां बता रहे हैं डोसा बनाने की इंस्टेंट रेसीपी। जिसे सांभर और चटनी के साथ सर्व किया जा सकता है। यहां देखिए इंस्टेंट डोसा की रेसिपी।
इंस्टेंट डोसा बनाने के लिए क्या चाहिए...
इस्टेंट डोसा बनाने के लिए आपको ज्यादा सामान की जरूरत नहीं है। इसे बहुत कम सामान में फटाफट तैयार किया जा सकता है। इसके लिए धुली हुई मसूर दाल और नमक ही चाहिए। वहीं सेकने के लिए घी।
कैसे बनाएं
इसे बनाने के लिए मसूर की दार को कुछ देर के लिए भिगोएं। फिर इसे अच्छे से धोकर मिक्सी के जूसर जार में पानी के साथ पीस लें। फिर इसे तब तक फेंटें जब तक आपको एक चिकना घोल न मिल जाए। अब इसमें स्वादानुसार नमक डालें, अच्छी तरह मिलाएं। तवा गर्म करें और फिर इसे अच्छे से गोल आकार में फैला लें, घी लगाएं और दोनों तरफ से सेक लें। आप इसमें आलू या पनीर की फिलिंग भी भर सकते हैं। डोसा तैयार है इसे चटनी या सांभर के साथ सर्व करें।