भिलाई, दुर्ग। असल बात न्यूज़।। यह चुनावी साल है,तो राजनीतिक दलों के लोग आम मतदाताओं को रिझाने में अभी से पूरी तरह से जुट गए हैं और गल...
भिलाई, दुर्ग।
असल बात न्यूज़।।
यह चुनावी साल है,तो राजनीतिक दलों के लोग आम मतदाताओं को रिझाने में अभी से पूरी तरह से जुट गए हैं और गली गली, मोहल्ले मोहल्ले राजनीतिक दलों की सक्रियता से गुलजार दिखने लगे हैं। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को रिचार्ज किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी की भी बूथ स्तरीय बैठके शुरू हो गई है। बूथ स्तर के ऐसी बैठकों को कितना महत्वपूर्ण अंगों जा रहा है इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि इसमें प्रदेश से भी वरिष्ठ नेता शामिल हो रहे हैं। भाजपा की आज जामुल में बूथ स्तरीय बैठक हुई तो उसमें सांसद विजय बघेल के साथ कई ढेर सारे नेता शामिल हुए।
भाजपा की बूथ सशक्तिकरण अभियान की अहिवारा विधानसभा स्तरीय बैठक जामुल में हुई। इसमें सांसद विजय बघेल के साथ प्रमुख रूप से संभाग प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, जिला प्रभारी राजीव अग्रवाल, भी शामिल हुए। बैठक में प्रमुख रूप से मेरा बूथ सबसे मजबूत का नारा दिया गया । कार्यकर्ताओं ने नया उत्साह दिखाते हुए आने वाले विधानसभा चुनाव में हर बूथ पर कमल खिलाने का संकल्प किया।
सांसद विजय बघेल ने कहा कार्यकर्ता ही भारतीय जनता पार्टी की पूंजी है जिस प्रकार भारतीय जनता पार्टी का हर एक कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से राष्ट्रहित में काम करते आ रहा है उसी के बदौलत आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में भारतीय जनता पार्टी स्थापित हुई है भारतीय जनता पार्टी का हर एक कार्यकर्ता देवतुल्य है उन्हीं की बदौलत हमारा देश विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर हो रहा है यह सब संभव सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं के बदौलत हुआ है
बैठक में प्रमुख रूप से विधानसभा प्रभारी प्रभारी जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जिलाध्यक्ष बृजेश बिजपुरिया, महामंत्री सुरेंद्र कौशिक, प्रेम लाल साहू योगेंद्र सिंह, विजेंद्र सिंह, यशवंत सिंह ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष नटवर ताम्रकार, ईश्वर ठाकुर मंडल अध्यक्ष जामुल भिलाई 3 अहिवारा एवं मंडल के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता शक्ति केंद्र प्रभारी बूथ के कार्यकर्ता शामिल हुए।