रायपुर । असल बात न्यूज़।। भ्रष्टाचार घोटालों और कमीशन का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा राज्य सरकार के खिलाफ आज आयोजित ...
रायपुर ।
असल बात न्यूज़।।
भ्रष्टाचार घोटालों और कमीशन का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा राज्य सरकार के खिलाफ आज आयोजित मुख्यमंत्री निवास घेराव के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच भारी झूमर अटकी हुई है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के जवानों दोनों को चोटें आने की जानकारी सामने आई है। पुलिस के जवान को घायल हो जाने पर मेकाहारा में भर्ती किया गया है। इस प्रशासन के द्वारा यह भी आरोप लगाया गया है कि प्रदर्शनकारियों ने ड्यूटी पर तैनात जवानों को गालियां दी है।
पुलिस प्रशासन के द्वारा बताया गया है कि प्रदर्शनकारियों को मुख्यमंत्री निवास के पहले रोकने के लिए व्यापक व्यवस्था की गई थी। प्रदर्शनकारियों के द्वारा रास्ता क्लियर कराने के लिए तैनात जवानों को अपने दायित्व निर्वहन के दौरान गाली गलौज किया गया।
प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने पर कई कार्यकर्ताओं ने एक साथ निरीक्षक गौरव साहू को खींचकर नीचे गिरा दिया जिससे उसके पैर में गंभीर चोट आयी है। मेकाहारा में भर्ती किया गया है।