Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज जन्मदिन, प्रधानमंत्री, उपराष्ट्रपति, कई प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों ने दी बधाई और शुभकामनाएं,

  नई दिल्ली। असल बात न्यूज़।।   देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का आज जन्म दिवस है। इस अवसर पर उन्हें बधाइयां और शुभकामनाएं देने वा...

Also Read

 नई दिल्ली।

असल बात न्यूज़।।  

देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का आज जन्म दिवस है। इस अवसर पर उन्हें बधाइयां और शुभकामनाएं देने वालों का सुबह से तांता लगा हुआ है। देश के उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है।

उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ डॉ. सुदेश धनखड़ के साथ आज भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को जन्मदिन की बधाई देने के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचे। 

बाद में एक ट्वीट में उपराष्ट्रपति ने कहा;

देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को जन्मदिन की बधाई। । उन्हें अच्छे स्वास्थ्य और धैर्य का आशीर्वाद मिले क्योंकि वह अनुग्रह और ज्ञान के साथ हमारे देश का मार्गदर्शन करती रहेंगी।”


छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु से दूरभाष पर चर्चा कर उन्हें जन्मदिन और भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा की बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु के स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन की कामना की है।