Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


छत्तीसगढ़ चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेताओं की पार्टी आलाकमान के साथ हुई बैठक

  *कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल से दिल्ली में हुई छत्तीसगढ़  कांग्रेस नेताओं की बैठक नई दिल्ली । असल बात...

Also Read

 

*कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल से दिल्ली में हुई छत्तीसगढ़  कांग्रेस नेताओं की बैठक


नई दिल्ली ।

असल बात न्यूज़।।  

कांग्रेस की आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर नई दिल्ली में  पार्टी हाईकमान के साथ बड़ी बैठक हुई है। बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर काफी मंथन किया गया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम और कई मंत्रियों ने इस चुनाव के संबंध में अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं।


छत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि जनता और कार्यकर्ताओं की सरकार से बड़ी उम्मीदें रहती हैं। हमें खुशी है कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार जनता और कार्यकर्ताओं दोनों के ही भरोसे पर खरी उतरी है। कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों, कांग्रेस पार्टी की जोड़ने की विचारधारा एवं भाजपा की नकारात्मक सोच के खिलाफ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मैदान में उतरेंगे।


छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं ने बुधवार को दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। सरकार की तरफ से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और संगठन की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने जानकारी दी। वहीं मंत्रियों ने भी कई सामाजिक और राजनीतिक सुझाव दिए। 


बैठक के उपरांत छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उनके साथ छत्तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, मंत्री टीएस सिंह देव, मंत्री ताम्रध्वज साहू, मंत्री शिव कुमार डहरिया, मंत्री कवासी लखमा मौजूद थे।  


कुमारी सैलजा ने कहा कि चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से छत्तीसगढ़ नेताओं की चर्चा हुई है। बैठक में छत्तीसगढ़ नेताओं ने अपने सुझाव दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। वहीं संगठन के कार्यक्रमों के बारे में प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने जानकारी दी। बैठक में सभी ने यही बात कही क‍ि सभी एकजुटता से काम करेंगे। सब मिलकर चुनाव लड़ेंगे।


सैलजा ने बताया कि बैठक में मल्लिकार्जुन खरगे जी ने मार्गदर्शन करते हुए कहा कि संविधान कांग्रेस पार्टी के लिए सर्वोपरि है। भाजपा के पास धार्मिक बातों में लोगों को बरगलाने के सिवाय कोई एजेंडा नहीं है। कांग्रेस के पास काम और जोड़ने वाली विचारधारा का एजेंडा है। वहीं, राहुल जी ने कहा कि कांग्रेस को सभी वर्गों को साथ लेकर चलना है। कांग्रेस की विचारधारा देश और समाज को आगे रखती है।


सैलजा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने अपने साढ़े चार साल के शासन काल में अच्छा काम किया है। प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुँचा है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने जनता के जीवन स्तर में बेहतरी के लिए कार्य किया है। राहुल गांधी जी ने पिछले चुनाव में छत्तीसगढ़ की जनता को न्‍याय दिलाने की बातें कही थी, उन सब बातों को कांग्रेस सरकार ने लागू किया है। जनता भाजपा और केंद्र सरकार की सच्चाई को जान चुकी है। छत्तीसगढ़ में फिर से भारी बहुमत से कांग्रेस की सरकार बननी तय है। 


कुमारी सैलजा ने कहा कि जनता और कार्यकर्ताओं की सरकार से बड़ी उम्मीदें रहती हैं। हमें खुशी है कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार जनता और कार्यकर्ताओं दोनों के ही भरोसे पर खरी उतरी है। कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों, कांग्रेस पार्टी की जोड़ने की विचारधारा एवं भाजपा की नकारात्मक सोच के खिलाफ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मैदान में उतरेंगे।

   







  • असल बात न्यूज़

    सबसे तेज, सबसे विश्वसनीय 

     पल-पल की खबरों के साथ अपने आसपास की खबरों के लिए हम से जुड़े रहे , यहां एक क्लिक से हमसे जुड़ सकते हैं आप

    https://chat.whatsapp.com/KeDmh31JN8oExuONg4QT8E

    ...............


    असल बात न्यूज़

    खबरों की तह तक,सबसे सटीक,सबसे विश्वसनीय

    सबसे तेज खबर, सबसे पहले आप तक

    मानवीय मूल्यों के लिए समर्पित पत्रकारिता