Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


वरिष्ठ मंत्री टी एस सिंह देव उपमुख्यमंत्री बनाए गए

  नई दिल्ली, रायपुर।  असल बात न्यूज़।।   छत्तीसगढ़ की राजनीति में आज बड़ा परिवर्तन हुआ है। वरिष्ठ मंत्री टी एस सिंहदेव छत्तीसगढ़ के उपमुख्यम...

Also Read

 नई दिल्ली, रायपुर।

 असल बात न्यूज़।।  

छत्तीसगढ़ की राजनीति में आज बड़ा परिवर्तन हुआ है। वरिष्ठ मंत्री टी एस सिंहदेव छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री बना दिए गए हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल के द्वारा श्री सिंहदेव को उप मुख्यमंत्री बनाए जाने का नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया है। इसके बाद श्री सिंहदेव के खेमे के द्वारा यहां जमकर खुशियां मनाई जा रही हैं और पटाखे फोड़े जा रहे हैं तथा मिठाइयां बांटी जा रही हैं। कांग्रेस पार्टी के इस निर्णय को राजनीतिक विश्लेषकों के द्वारा छत्तीसगढ़ की राजनीति में बड़े परिवर्तन के रूप में देखा जा रहा है और यह माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में इसका बड़ा असर दिखेगा। श्री सिंहदेव को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने पर बधाइयां देने का तांता लगा हुआ है। दुर्ग के विधायक अरुण वोरा ने भी उन्हें बधाइयां दी हैं।

उल्लेखनीय है कि श्री सिंहदेव छत्तीसगढ़ की राजनीति में पिछले चार वर्षों के दौरान खासे चर्चाओ में रहे हैं।वे ढाई- ढाई साल मुख्यमंत्री रहने के मुद्दे को लेकर सबसे अधिक चर्चा में रहे।इस दौरान मंत्री रहने के बावजूद सरकार में उनकी टकराहट का मुद्दा भी जोर शोर से चलता रहा। और ऐसे ही हालात में जब उन्होंने बड़े विभाग पंचायत विभाग के मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया तो राजनीतिक विश्लेषकों को अधिक आश्चर्य नहीं हुआ। तब यह माना जाने लगा था कि पार्टी हाईकमान से श्री सिंहदेव को बहुत अधिक महत्व मिल नहीं रहा है। उनका एक विभाग से मंत्री पद से इस्तीफे को स्वीकार भी कर लिया गया और इसके बाद राज्य में सब कुछ एक तरह से शांत जैसा हो गया था लेकिन लग रहा था कि अंदर खाने में आग सुलग रही थी। 

छत्तीसगढ़ राज्य में अब 4 महीने बाद विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इसी सिलसिले में कांग्रेस हाईकमान की नई दिल्ली में आज महत्वपूर्ण बैठक हुई। बताया जा रहा है कि बैठक में ही श्री सिंहदेव को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने का मसौदा तैयार हो गया। इससे इनकार नहीं किया जा सकता कि श्री सिंहदेव को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद राज्य की राजनीति में कई परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। अभी तक यह सवाल उठता रहा है कि श्री सिंहदेव के बड़े प्रभाव वाले अंबिकापुर संभाग में आगामी विधानसभा चुनाव में क्या होने वाला है या क्या हो सकता है ?लेकिन जो ताजा राजनीतिक रणनीति बन गई है उसमें लग रहा है कि इस पूरे संभाग में श्री सिंहदेव ही फिर से कांग्रेस पार्टी की पूरी जिम्मेदारी संभालते नजर आएंगे।


  • असल बात न्यूज़

    सबसे तेज, सबसे विश्वसनीय 

     पल-पल की खबरों के साथ अपने आसपास की खबरों के लिए हम से जुड़े रहे , यहां एक क्लिक से हमसे जुड़ सकते हैं आप

    https://chat.whatsapp.com/KeDmh31JN8oExuONg4QT8E

    ...............


    असल बात न्यूज़

    खबरों की तह तक,सबसे सटीक,सबसे विश्वसनीय

    सबसे तेज खबर, सबसे पहले आप तक

    मानवीय मूल्यों के लिए समर्पित पत्रकारिता