Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


विधायक स्वर्गीय विद्या रतन भसीन को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे प्रदेश भर के नेता, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, सांसद विजय बघेल, पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय भी पहुंचे

  भिलाई। असल बात न्यूज़।।    विधायक स्वर्गीय विद्या रतन भसीन के पार्थिव शरीर को यहां उनके वैशाली नगर भिलाई स्थित निवास पर ला लिया गया है तथा...

Also Read

 

भिलाई।

असल बात न्यूज़।।   

विधायक स्वर्गीय विद्या रतन भसीन के पार्थिव शरीर को यहां उनके वैशाली नगर भिलाई स्थित निवास पर ला लिया गया है तथा उसे आम लोगों के दर्शन के लिए रखा गया है। स्वर्गीय श्री भसीन को श्रद्धांजलि अर्पित करने पूरे प्रदेश भर के नेता यहां पहुंच रहे हैं। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। जानकारी के अनुसार  कुछ देर बाद उनकी अंतिम यात्रा निकालेगी। 

स्वर्गीय श्री भसीन का पार्थिव शरीर सुबह लगभग 9:00 बजे यहां ला लिया गया। इसके बाद उनका अंतिम दर्शन करने लोगों की भीड़ उनके निवास पर पहुंचने लगी। दुर्ग के विधायक अरुण वोरा ने यहां पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। अभी पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, सांसद विजय बघेल, राज्यसभा सदस्य सरोज पांडेय, संगठन मंत्री पवन साय, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल,पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक,विधायक शिवरतन शर्मा, भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव,, पूर्व मंत्री श्रीमती रमशिला साहू, दयाराम साहू पूर्व विधायक बदरुद्दीन कुरैशी, पूर्व मंत्री जागेश्वर साहू, पूर्व महापौर नीता लोधी, जिला भाजपा भिलाई के अध्यक्ष बृजेश बिजपुरिया, इत्यादि सहित विशाल जनसमूह ने यहां पहुंच कर मृतात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने नगर निगम भिलाई के पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्रा, रितेश सैन, महेश वर्मा, पूर्व महापौर निर्मला यादव,मोहनलाल गुप्ता, प्रभु नाथ मिश्रा,उपासना साहू, दिनेश वस्त्र भंडार के टाबरी परिवार पार्षद श्रीमती व श्री जायसवाल, के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे हुए हैं। विभिन्न समाज और संगठनों के लोगों ने भी यहां पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।  

भाजपा में शोक की लहर, श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी के विधायक विद्यारतन भसीन के देहावसान की सूचना से प्रदेश भाजपा-परिवार में गहन शोक की लहर व्याप्त हो गई। भाजपा-परिवार ने उनके निधन को पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व. भसीन के निधन से पार्टी ने अपना कुशल व समर्पित कार्यकर्ता और जागरूक जनप्रतिनिधि को खो दिया है। उनके निधन से पार्टी में आई रिक्तता की भरपाई असंभव है। श्री साव ने स्व. भसीन को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी आत्मा की चिरशांति की परमेश्वर से प्रार्थना की और शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ० रमन सिंह ने स्व० भसीन को जनहित के प्रति समर्पित व जागरूक विधायक बताते हुए उनके निधन को पार्टी की अपूरणीय क्षति बताया। डॉ. सिंह ने कहा कि स्व. भसीन जनसमस्याओं के निराकरण हेतु मुखरता से आवाज उठाने वाले विधायक के रूप में सदैव याद किए जाएंगे।

प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने विधायक विद्यारतन भसीन के निधन पर गहन शोक व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहन संवेदना व्यक्त की है। श्री चंदेल ने विधायक के तौर पर स्व. भसीन को याद करते हुए कहा कि उनके देहावसान से सदन में एक मुखर विधायक की कमी हम सबको अनुभव होगी । परमपिता स्व. भसीन की आत्मा को चिरशांति व शोकाकुल परिजनों को धैर्य व सम्बल प्रदान करें।