Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


इंदिरा प्रियदर्शनी बैंक घोटाले में तमाम कांग्रेसियों के हाथ गरीबों के खून से सने - केदार

रायपुर। असल बात न्यूज़।।      प्रदेश भाजपा महामंत्री व छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने  कहा कि इंदिरा प्रियदर्शिनी  सहकारी बैं...

Also Read


रायपुर।

असल बात न्यूज़।।   

 प्रदेश भाजपा महामंत्री व छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने  कहा कि इंदिरा प्रियदर्शिनी  सहकारी बैंक घोटाले को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मरकाम बेजा टिप्पणी कर रहे हैं।  कांग्रेस सत्ता में आने के पहले से  भाजपा की रमन सरकार के खिलाफ सिर्फ बेबुनियाद आरोप लगा रही है। एक पैसे के भी भ्रष्टाचार को प्रमाणित नहीं कर पाई है।

उन्होंने कहा कि इंदिरा प्रियदर्शिनी  सहकारी बैंक को कांग्रेस के लोग चला रहे थे, इस बैंक से कर्ज लेने वाले भी कांग्रेस के ही लोग थे। घोटाला कांग्रेसियों ने किया, मरकाम अनर्गल आरोप भाजपा पर लगा रहे हैं। उन्होंने जैसे हिम्मत जुटाकर विधानसभा में आरोप लगाया था कि कांग्रेस के राज में उनके निर्वाचन क्षेत्र के डीएमएफ के करोड़ों रुपए की बंदरबांट हो गई, वैसी ही हिम्मत दिखाएं और मांग करें कि घोटालेश और उनके साथी मंत्रियों की संपत्ति कुर्क की जाए। इससे उन्हें यह लाभ हो सकता है कि जो भूपेश बघेल उनकी कुर्सी छीनने पर आमादा हैं और अधिकार तो छीन ही चुके हैं, वे शायद सही रास्ते पर आ जाएं।